ऑटो न्यूज़

इस रिक्शा ड्राइवर ने जुगाड़ से ऑटो को बना दिया कन्वर्टिबल कार, VIDEO वायरल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 30, 2023, 06:22 PM IST

Instagram पर Video Viral हो रहा है जिसमें ऑटो ड्राइवर जुगाड़ से बने अपने कन्वर्टिबल रिक्शा का डेमो देता दिख रहा है। इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, कुछ ने इसे रोल्स रॉयस ऑटो बताया तो किसी ने ऑटो कूपर।

Image

एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने अपने ऑटो को जुगाड़ कन्वर्टिबल कार बना दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जुगाड़ से बनाया कन्वर्टिबल ऑटो
  • बटन दबाते ही खुल जाती है छत
  • इंस्टाग्राम पर वीडियो हो रहा वायरल

Video Of Convertible Auto Goes Viral: आज के जमाने में आपके स्मार्टफोन पर रोजाना कई सारे वायरल वीडिया देखने को मिलते हैं। इनमें से कई जुगाड़ के होते हैं, लेकिन कुछ जुगाड़ ऐसे होते हैं जिनकी खबर बन जाती है। इन्हीं में से एक केरल से सामने आई है जहां एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने अपने ऑटो को जुगाड़ कन्वर्टिबल कार बना दिया है। इस ऑटो रिक्शा की छत खुल जाती है और इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो चुका है। खबर में दिखाया जा रहा ये वीडियो ऑटोरिक्शा केरल द्वारा अपलोड किया गया है।

बटन दबाते ही खुल जाती है छत

नए वायरल इंस्टाग्राम वीडियो में पिंक कलर के इस ऑटो का मालिक डेमो देता नजर आ रहा है। इस ऑटो में एक बटन दबाते ही इसकी छत खुल जाती है, गौरतलब है कि ये फीचर करोड़ों रुपये की लग्जरी कारों में देखने को मिलता है। छत खुलने के बाद ये ऑटो और भी आकर्षक दिखने लगता है। इसके अलावा रिक्शा के मालिक ने इसकी सीट्स को भी मॉडिफाइ कर दिया है जो सफेद और पिंक कलर की है।

इंस्टाग्राम पर लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

वीडियो वायरल होते ही इंस्टाग्राम पर लोगों की प्रतिक्रिया इसे मिलनी शुरू हो गई है और यूजर्स इसपर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे रोल्स रॉयस ऑटो नाम दिया है तो कुछ ने इसे ऑटो कूपर बोला है। इसके अलावा कई और मजेदार कमेंट्स इसे लेकर किए गए हैं। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 75,000 लाइक्स मिल चुके हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article