ऑटो न्यूज़

Audi ने भारत में शुरू किया Q3 और Q3 स्पोर्टबैक का प्रोडक्शन, फिर भी नहीं घटे दाम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 3, 2023, 10:06 PM IST

Audi India ने A4, A6, Q5 और Q7 के बाद अब Q3 और Q3 Sportback का घरेलू उत्पादन शुरू कर दिया है, फिर भी कंपनी ने इन दोनों मॉडल की कीमत में कोई कमी नहीं की है। जानें क्या है इसके पीछे की मुख्य वजह?

Image

Q3 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 44.89 लाख है, वहीं Q3 स्पोर्टबैक की शुरुआती कीमत 51.43 लाख रुपये है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नई ऑडी Q3 और Q3 स्पोर्टबैक
  • घरेलू स्तर पर शुरू हुआ उत्पादन
  • फिर भी नहीं घटी कारों की कीमत

Audi Q3 And Q3 Sportback Production: ऑडी इंडिया ने भारत में नई Q3 और Q3 स्पोर्टबैक का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। जहां Q3 को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था, वहीं Q3 स्पोर्टबैक की कीमत ऑडी ने फरवरी 2023 में जारी की है। ए4, ए6, क्यू5 और क्यू7 के बाद ऑडी Q3 कंपनी का पांचवा मॉडल है जिसका प्रोडक्शन अब भारत में शुरू किया गया है। लोकल असेंबली से कार की कीमत में कमी आनी चाहिए थी, लेकिन हाल में कंपनी ने कारों की कीमत बढ़ाई है। इसके चलते Q3 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 44.89 लाख रुपये है, वहीं Q3 स्पोर्टबैक की शुरुआती कीमत 51.43 लाख रुपये है।

दिखने में जोरदार है कूपे एसयूवी

ऑडी Q3 स्पोर्टबैक को इतना स्पोर्टी बनाया गया है कि ये किसी कूपे एसयूवी जैसी नजर आ रही है। इसके अगले हिस्से में हनीकॉम्ब पैटर्न ग्रिल, काले एक्सटीरियर एलिमेंट और झुकती हुई छत शामिल है। इसके अलावा अलॉय व्हील्स और एसयूवी के पिछले हिस्से ने इसके स्पोर्टी लुक में इजाफा किया है। नई Q3 स्पोर्टबैक का स्टाइल और डिजाइन बहुत खूबसूरती से तैयार किया गया है जिसका रिजल्ट कार का जोरदार लुक है।

जोरदार फीचर्स से लैस नई Q3

ऑडी ने नई Q3 स्पोर्टबैक के केबिन में खूब सारे फीचर्स दिए हैं, हालांकि लगभग यही सारे फीचर्स स्टैंडर्ड मॉडल के साथ भी मिलते हैं। यहां केबिन का लेआउट भी समान ही है, लेकिन स्पोर्टबैक मॉडल में डार्क स्पोर्टी एक्सेंट दिया गया है। सबसे बड़े अदलावों में ऑडी का नया डिजिटल कॉकपिट सिस्टम शामिल है जो 8.9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है, यहां एमएमआई नेविगेशन और कनेक्टेड कार तकनीक भी इस सिस्टम का हिस्सा है। कार में ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस और ऑडी साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिले हैं।

तूफानी रफ्तार वाली कार

काम की बात ये है कि भारतीय मार्केट में ऑडी ने Q3 स्पोर्टबैक मॉडल दमदार 45 टीएफएसआई वर्जन में पेश की है। नई Q3 स्पोर्टबैक के साथ कंपनी ने 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया है जो 241 बीएचपी ताकत और 370 न्यूटन मीटर पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस इंजन को सामान्य तौर पर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है। ये काफी तेज रफ्तार एसयूवी है और सिर्फ 6.6 सेकंड में ही 0-100 किमी/घंटा स्पीड पकड़ लेती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 233 किमी/घंटा है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article