New Ather 450 Apex Delivery: एथर एनर्जी ने कुछ दिन पहले ही भारतीय मार्केट में अपना सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर 450 एपेक्स लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये रखी है। अब कंपनी इस ईवी की डिलीवरी शुरू कर दी है और जल्द भारतीय सड़कों पर आपको ये ईवी दिखना शुरू हो जाएगा। इसमें दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 2,500 रुपये देकर आज से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक कर सकते हैं। 450 एपेक्स को 5 साल या 60,000 किमी तक की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी है जो पहले इसकी लगभग आधी थी। इसके कुछ पुर्जे ट्रांसपेरेंट हैं जो इसे काफी आकर्षक बनाते हैं।
क्या-क्या नया मिला
एथर 450 एपेक्स में कई बदलाव किए गए हैं जिनमें ज्यादा दमदार 7.0 किलोवाट मोटर शामिल है। 26 एनएम टॉर्क बनाने वाली ये मोटर इसे 100 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है, ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.9 सेकंड में ही 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पर पहुंचाती है। ये ईवी इंडियम ब्लू रंग में उपलब्ध है और इसके साथ पारदर्शी साइड पैनल्स दिए गए हैं। एथर बहुत जल्द भारत में अपना पहला फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर रिज्ता भी लॉन्च करने वाली है जिसके साथ सबसे ज्यादा बूट स्पेस और अब तक किसी भी स्कूटर में मिली सबसे बड़ी सीट दी जाएगी।
सिंगल चार्ज में रेंज
एथर के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 3.7 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है, ये सिंगल चार्ज में 157 किमी तक चलाई जा सकती है। इसके साथ 5 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं जिनमें रैप प्लस नया मोड है। तेज रफ्तार पर गाड़ी चलाते हैं तो इस ईवी की रेंज 75 किमी/चार्ज हो जाती है। कंपनी ने इस ई-स्कूटर में मैजिक ट्विस्ट नाम का नया फीचर दिया है, इसमें ब्रेक मारे बिना एक्सेलरेटर कम करते ही ये रुकने लगती है।
