Royal Enfield के फैन्स हो जाएं तैयार, तीन दिन बाद लॉन्च होने वाली है बिल्कुल नई Hunter 350

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 06:29 PM IST

रॉयल एनफील्ड 7 अगस्त को देश में New Hunter 350 मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है जो संभवतः अब तक की सबसे सस्ती रॉयल एनफील्ड बनने वाली है. कंपनी ने हंटर 350 को रेट्रो लुक वाली मॉडर्न क्लासिक बाइक बनाया है.

Royal Enfield के फैन्स हो जाएं तैयार, तीन दिन बाद लॉन्च होने वाली है बिल्कुल नई Hunter 350

All New Royal Enfield Hunter 350: रॉयल एनफील्ड 7 अगस्त को बिल्कुल नई और संभावित रूप से अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल हंटर 350 लॉन्च करने वाली है. टेस्टिंग के दौरान नई बाइक को कई बार देखा जा चुका है और अब कंपनी ग्राहकों के लिए इसकी बिक्री शुरू करने वाली है. 2022 कंपनी के लिए काफी दिलचस्प बनता जा रहा है और रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 के बाद अब कंपनी हंटर लाने वाली है. इसके बाद बारी आएगी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की और इसी साल शॉटगन 650 भी भारत में लॉन्च की जा सकती है. लॉन्च की इस लंबी लिस्ट से कंपनी का मार्केट में दबदबा और भी ज्यादा मजबूत होने वाला है. 

रेट्रो स्टाइल वाली मॉडर्न क्लासिक डिजाइन 

रॉयल एनफील्ड की नई हंटर 350 को रेट्रो स्टाइल की मॉडर्न क्लासिक थीम पर तैयार किया गया है. नई मोटरसाइकिल 1960 के दशकी की क्लासिक 350 से प्रेरित है जिसे कुछ स्पोर्टी और कुछ रोड्सटर अंदाज में लाया जाएगा. हालांकि बाइक को निओ रेट्रो वाले पुर्जे मिलेंगे जिनमें गोल हेडलैंप, गोल टर्न इंडिकेटर्स और रियर व्यू मिरर्स के साथ छोटा राउंड टेललाइट शामिल हैं. अनुमान है कि नई बाइक के साथ गोल साइज का सिंगल पीस इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा और ब्लूटूथ के साथ ट्रिपर नेविगेशन विकल्प में उपलब्ध कराए जाएंगे. 

बनेगी सबसे सस्ती रॉयन एनफील्ड! 

बाइक के पिछले हिस्से को खुला-खुला सा रखा गया है जो इसके निओ रेट्रो लुक में इजाफा करता है. बाइक को सिंगल पीस सीट मिलेगी जिसपर यात्रा करना काफी आरामदायक होगा. स्पोर्टी अंदाज देने के लिए बाइक में काफी काम किया गया है. अनुमान है कि नई हंटर 350 की कीमत क्लासिक 350 और मीटिओर 350 दोनों से कम होगी और इसके सबसे सस्ती रॉयल एनफील्ड बनकर सामने आने के कयास भी लगाए जा रहे हैं. कंपनी नई हंटर 350 की कीमत करीब 1.60 लाख रुपये के आस-पास रख सकती है. मुकाबले पर नजर डालें तो सेगमेंट में इसे होंडा सीबी 350 आरएस और जावा 42 टक्कर देंगी. 

End of Article