होटल के कमरे में पहुंचते ही जरूरी है ये 7 चीजें चेक करना, फिर आराम से शुरू करें छुट्टी, लंबे स्टे में भी नहीं होगी परेशानी

सफर के बाद होटल पहुंचते ही मन करता है कि बैग रखें और बिस्तर पर लेट जाएं। लेकिन आराम करने से पहले कमरे पर एक नजर डाल लें। कभी लॉक ठीक से बंद नहीं होता, तो कभी गर्म पानी नहीं आता। ये सात छोटे चेक बाद की परेशानी बचा सकते हैं।

Authored by: Medha ChawlaUpdated Oct 6 2026, 10:54 IST
आराम के लिए करें ये चेकImage Credit : Canva01 / 08

आराम के लिए करें ये चेक

होटल के कमरे में चेक-इन के बाद क्या देखना चाहिए? दरवाजे के लॉक से बाथरूम और बेडशीट तक, जानें आरामदायक ठहराव के लिए जरूरी 7 चेक।

दरवाजे का लॉक ठीक हैImage Credit : Canva02 / 08

दरवाजे का लॉक ठीक है

होटल के कमरे का दरवाजा बंद करके देखें कि लॉक और अंदर की कुंडी ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं। अगर कमरे के साथ बालकनी हो तो उसका लॉक भी जांच लें। कोई खराबी मिले तो सामान खोलने से पहले ही रिसेप्शन पर जरूर बताएं।

बेडशीट और तकिए साफ हैंImage Credit : Canva03 / 08

बेडशीट और तकिए साफ हैं

बेडशीट, तकिए के कवर और कंबल पर दाग, बाल या नमी तो नहीं है? चादर थोड़ी हटाकर गद्दे के किनारों पर भी नजर डाल लें। सफाई ठीक न लगे तो फ्रेश लिनेन या दूसरा कमरा मांगें।

बाथरूम में पानी चलाकर देखेंImage Credit : Canva04 / 08

बाथरूम में पानी चलाकर देखें

नल और शॉवर खोलकर पानी का बहाव जांच लें। गर्म पानी कैसे आएगा, यह भी समझ लें। फ्लश, पानी की निकासी और तौलियों की सफाई देखें। फर्श पहले से गीला हो तो उसे सुखाने के लिए कहें।

एसी, लाइट और चार्जिंग पॉइंटImage Credit : Canva05 / 08

एसी, लाइट और चार्जिंग पॉइंट

एसी या हीटर चलाकर देखें। कमरे की लाइट और जरूरत वाले स्विच भी जांच लें। फोन लगाकर चार्जिंग पॉइंट देख सकते हैं। कोई सॉकेट ढीला हो या उससे चिंगारी निकले तो उसका इस्तेमाल न करें और स्टाफ को बताएं।

कमरे में कोई खराबी तो नहींImage Credit : Canva06 / 08

कमरे में कोई खराबी तो नहीं

टूटा शीशा, ढीली कुर्सी, खराब पर्दा या फर्नीचर पर बड़ा निशान दिखे तो शुरुआत में ही होटल स्टाफ को इसकी जानकारी दें। जरूरत हो तो तस्वीर ले लें। इससे मरम्मत कराने में मदद मिलेगी और चेक-आउट पर बात स्पष्ट रहेगी।

पानी और मिनीबार का चार्ज पूछ लेंImage Credit : Canva07 / 08

पानी और मिनीबार का चार्ज पूछ लें

कमरे में रखी हर चीज बुकिंग में शामिल हो, यह जरूरी नहीं। पानी की बोतल, स्नैक्स और मिनीबार इस्तेमाल करने से पहले कीमत देख लें। रेट लिस्ट न मिले तो रिसेप्शन से पूछें कि आपको रूम में क्या कॉम्प्लीमेंट्री मिला है और किसका अलग बिल बनेगा।

इमरजेंसी में बाहर कैसे निकलेंगेImage Credit : Canva08 / 08

इमरजेंसी में बाहर कैसे निकलेंगे

दरवाजे के पीछे लगा इमरजेंसी एग्जिट मैप देखें। नजदीकी सीढ़ियों और बाहर निकलने के रास्ते की पहचान कर लें। रिसेप्शन पर कॉल करने का तरीका भी समझ लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!