भारत में अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके इलेक्ट्रिक वाहन, गडकरी ने दी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 09:50 PM IST

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं हाइवे मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य सभा में बयान देते हुए कहा कि भारत में अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीद चुके हैं. इस कुल संख्या में अभी 4 राज्यों की बिक्री के आंकड़े शामिल नहीं हैं.

भारत में अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके इलेक्ट्रिक वाहन, गडकरी ने दी जानकारी

Electric Vehicle Sales Figure In India: भारत में इलेक्ट्रिक कारों पर अब लोगों ने भरोसा दिखाना शुरू कर दिया है और केंद्रीय रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवे मिनिस्टर नितिन गड़करी (Nitin Gadkari) द्वारा दी हालिया जानकारी से साफ हो जाती है. राज्य सभा में नितिन गडक बताया कि अब तक भारत में 13 लाख इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्टर किए जा चुके हैं. उन्होंने ये भी बताया कि 13 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों के इस आंकड़े में आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और लक्ष्यद्वीप शामिल नहीं हैं क्योंकि इनका डेटा वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है.  

चार्जिंग की व्यवस्था हो रही पुख्ता 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि फेम 2 स्कीम के तहत 68 शहरों में 2,877 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन सेंक्शन हो चुके हैं, वहीं 9 एक्सप्रेस वे और 16 हाइवे पर 1,576 ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए भी अनुमति दे दी गई है. वाहन 4 पोर्टल के अनुसार भारत में रजिस्टर हुए कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या 13,34,385 है. गडकरी ने दावा किया है कि 14 जुलाई तक कुल 2,826 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशंस ने काम करना शुरू कर दिया है और ये आंकड़ा ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी की ओर से आया है. 

तेजी से बढ़ रहा इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन 

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद तेजी से बढ़ रही है. जहां ईवी को अपनाए जाने का काम टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स में ज्यादा देखा जा रहा है, वहीं इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों को भी धीरे-धीरे ही सही, लेकिन आगे बढ़ रहा है. टाटा नैक्सॉन ईवी इस स्पेस में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है. इसके अलावा एमजी मोटर, ह्यून्दे, किआ, बीवायडी, मर्सिडीज-बेंज, पॉर्श, ऑडी, जगुआर और बीएमडब्ल्यू जैसे बाकी वाहन निर्माताओं ने भी भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर दी हैं. 

End of Article