टाटा नैक्सॉन EV का दबदबा खत्म करने महिंद्रा ला रही नई इलेक्ट्रिक SUV, जानें अनुमानित कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 06:43 PM IST

Mahindra बहुत जल्द Tata Nexon EV का मुकाबला भारतीय मार्केट में पेश करने वाली है. इसका नाम XUV400 EV हो सकता है जो कंपनी की XUV300 SUV का पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन होगा. जानें इस Electric SUV के बारे में सबकुछ.

टाटा नैक्सॉन EV का दबदबा खत्म करने महिंद्रा ला रही नई इलेक्ट्रिक SUV, जानें अनुमानित कीमत

Mahindra XUV400 EV: भारतीय मार्केट में फिलहाल इलेक्ट्रिक कारों में टाटा नैक्सॉन सबसे ज्यादा बिक रही है, इसी दबदबे को कम करने की तैयारियां महिंद्रा कर रही है. कंपनी बहुत जल्द बाजार में XUV300 का पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने वाला है जिसका नाम संभवतः Mahindra XUV400 EV होगा. महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने हाल में जानकारी दी है कि नई इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी पर 1,925 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और महिंद्रा की इस नई कंपनी की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400 EV ही होगी. भारत में नई इलेक्ट्रिक SUV का सीधा मुकाबला टाटा नैक्सॉन EV से होने वाला है. 

साइज में बड़ी होगी नई इलेक्ट्रिक SUV 

महिंद्रा ने एक्साइज ड्यूटी में फायदा पाने के चक्कर में XUV300 का साइज 4 मीटर से कम रखा है, लेकिन नई XUV400 EV की लंबाई करीब 4.2 मीटर होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसकी सीधी वजह ये है कि भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक कार की लंबाई के आधार पर एक्साइज ड्यूटी बेनिफिट नहीं दिए हैं. इसका मतलब ये है कि नई EV के केबिन में सभी यात्रियों के बैठने की पर्याप्त जगह उपलब्ध कराई जाएगी और टाटा नैक्सॉन के मुकाबले XUV400 EV का केबिन ज्यादा आरामदायक होगा. 

सिंगल चार्ज में चलेगी 375 किमी तक! 

टाटा नैक्सॉन के अलावा नई महिंद्रा XUV400 EV का मुकाबला एमजी जैडएस EV और ह्यून्दे कोना से भी होने वाला है. कीमत पर नजर डालें तो ये 15 लाख रुपये तक रेंज में ग्राहकों को मिलेगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV के टॉप मॉडल की रेंज सिंगल चार्ज में 375 किमी तक हो सकती है, वहीं इसके कम दमदार वर्जन की रेंज 250-300 किमी तक हो सकती है. बता दें कि महिंद्रा जल्द इलेक्ट्रिक केयूवी100 और XUV700 के इलेक्ट्रिक अवतार भी मार्केट में लाने वाली है.

End of Article