घरेलू मार्केट में लॉन्च हुई 2022 Kia Seltos Facelift, अगले महीने हो सकती है भारत में एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 04:52 PM IST

KIA ने दक्षिण कोरियाई मार्केट में नई 2022 Seltos SUV लॉन्च कर दी है जिसे संभावित रूप से अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाने वाला है. कंपनी सेल्टोस फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव करने वाली है.

घरेलू मार्केट में लॉन्च हुई 2022 Kia Seltos Facelift, अगले महीने हो सकती है भारत में एंट्री

Kia Seltos Launched In South Korea: किआ ने साउथ कोरिया में नई 2022 सेल्टोस फेसलिफ्ट (2022 Seltos Facelift) लॉन्च कर दी है. इसकी कीमत 20.6 मिलियन वॉन रखी गई है जो भारतीय मुद्रा में करीब 12.57 लाख रुपये होती है. नई सेल्टोस SUV भारतीय मार्केट में अगस्त में एंट्री कर सकती है, हालांकि साउथ कोरिया में लॉन्च हुई SUV के मुकाबले नई सेल्टोस दिखने में अलग होगी. किआ इंडिया (Kia India) ने नई 2022 सेल्टोस SUV को चेहरे में हल्के बदलाव और बड़े पैमाने पर अपडेटेड केबिन दिया है. कंपनी ने इसके केबिन में जोरदार बदलाव किए हैं और ये पहले की तुलना में बहुत एडवांस हो गया है. 

बाहर से कितनी बदली 2022 सेल्टोस 

2022 किआ सेल्टोस के एक्सटीरियर में हुए बदलाव साफ देखे जा सकते हैं. SUV के साथ बदले हुए एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स और कुछ हटके फॉगलैंप्स दिए गए हैं. किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के साथ नई स्किड प्लेट मिलेगी, वहीं इसकी मेश ग्रिल का साइज अब कुछ बढ़ गया है. पिछले हिस्से पर नजर डालें तो ये कुछ चौड़ा नजर आता है और इसके टेलगेट को भी पैना रखा गया है. पिछले बंपर की प्लास्टिक क्लैडिंग पर अब लाल रिफ्लेक्टर्स दिए गए हैं. 

बड़े बदलावों के साथ आया केबिन 

2022 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के केबिन में अपडेटेड डैशबोर्ड दिया गया है जो अगल-बगल लगे दो 10.25-इंच डिस्प्ले के साथ आया है. इसके रोटरी डायल को अब गियर लीवर से बदल दिया गया है और इसके साथ मौजूदा मॉडल की तरह दो बटनें दी हुई हैं. नई सेल्टोस के साथ एचवीएसी कंट्रोल्स भी दिए गए हैं. किआ इंडिया संभवतः अगले महीने यानी जुलाई में इसकी तकनीक जानकारी का खुलासा कर सकती है, इसके अलावा बुसान मोटर शो में इसकी ज्यादा जानकारी कंपनी मुहैया करा सकती है. 

End of Article