ऑटो न्यूज़

Royal Enfield का एक और सिक्सर.. इस जानदार बाइक से हटाया पर्दा, जल्द होगी लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 8, 2022, 04:46 PM IST

मार्केट पर अपना दबदबा कायम रखने के लिए Royal Enfield ने एक और जानदार बाइक से पर्दा हटा लिया है. इसका नाम Super Meteor 650 है और दमदार इंजन वाली ये टूरर मोटरसाइकिल बहुत जल्द भारत में लॉन्च की जाएगी.

Image

नई मोटरसाइकिल को दो वेरिएंट्स सुपर मीटिओर 650 और सुपर मीटिओर 650 टूरर में पेश किया गया है.

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड सुपर मीटिओर 650
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी ये बाइक
  • कंपनी का सबसे महंगा टूरर वेरिएंट

Royal Enfield Super Meteor 650: रॉयल एनफील्ड ने धाकड़ लुक वाली अपनी दमदार सुपर मीटिओर 650 मोटरसाइकिल से पर्दा हटा लिया है. ईआईसीएमए 2022 में कंपनी ने अपनी सबसे महंगी क्रूजर बाइक पेश की है जिसे आने वाले कुछ दिनों में रॉयल एनफील्ड भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है. नई मोटरसाइकिल को दो वेरिएंट्स सुपर मीटिओर 650 और सुपर मीटिओर 650 टूरर में पेश किया गया है. स्टैंडर्ड वेरिएंट को पांच रंगों - एस्ट्रल ब्लैक, एस्ट्रल ब्लू, एस्ट्रल ग्रीन, इंटरस्टेलर ग्रे और इंटरस्टेलर ग्रीन में उपलब्ध कराया गया है, वहीं टूरर वेरिएंट दो रंगों - सेलेस्टियल रेड और सेलेस्टियल ब्लू में पेश किया गया है.

Royal Enfield Super Meteor 650 Rear

Royal Enfield Super Meteor 650 Rear

दमदार है बाइक का इंजन

रॉयल एनफील्ड ने बिल्कुल नई सुपर मीटिओर 650 के साथ वही इंजन दिया है जो कंपनी इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 के साथ देती है. हालांकि इसके साइड पैनल्स को नई डिजाइन दी गई है और ये मैट ब्लैक फिनिश में आता है. ये इंजन 47 पीएस और 52 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. बाइक का चेसी स्टील ट्यूबलर स्पाइन फ्रेम वाला है जिसके अगले हिस्से में 43 मिमी यूएसडी फोर्क्स और पिछले हिस्से में ट्विन गैस चार्ज्ड शॉक अबजॉर्बर्स लगाए गए हैं.

दिखने में जोरदार, ब्रेकिंग भी तगड़ी

रॉयल एनफील्ड मीटिओर 650 के अगले और पिछले पहियों में क्रमशः 320 मिमी और 300 मिमी के डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, वहीं इसके साथ डुअल चैनल एबीएस कंपनी ने मुहैया कराया है. टूरिंग के लिहाज से नई मोटरसाइकिल को खूब सारी एक्सेसरीज से भी सजाया जा सकता है जो कंपनी ने पेश की हैं. इनमें बार एंड मिरर्स, डीलक्स फुटपैग, सोलो फिनिशर, एलईडी इंडिकेटर्स और मशीन्ड व्हील्स, डीलक्स टूरिंग डुअल सीट, टूरिंग विंडस्क्रीन, पैसेंजर बैकरेस्ट, लॉन्ग हॉल पेनिअर्स और टूरिंग हैंडलबार्स शामिल हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article