ऑटो न्यूज़

नई Kia Seltos जल्द होगी लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स लीक

नई ग्लोबल Seltos की लंबाई मौजूदा मॉडल से करीब 100mm ज्यादा होगी यानी यह Jeep Compass से भी बड़ी हो सकती है, हालांकि भारतीय वर्जन का साइज अलग हो सकता है।

Image

New Kia Seltos/photo- thekoreancarblog

भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज SUVs में से एक Kia Seltos अब अपने अगले जेनरेशन मॉडल के साथ वापसी करने जा रही है। कंपनी दिसंबर 2025 में नई Kia Seltos को पेश करने की तैयारी में है। आधिकारिक लॉन्च से पहले इसका एक डिजिटल रेंडर ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें कार का नया X-Line अवतार दिखाया गया है।

Kia Seltos- नया बोल्ड डिजाइन

रेंडर के मुताबिक, नई Seltos में एकदम नया फ्रंट लुक देखने को मिलेगा। इसमें वर्टिकल स्लैट्स वाली ग्रिल, ब्लैक बंपर, नए LED हेडलैंप और फॉग लैम्प सेटअप और शार्प क्रीज वाला बोनट दिया गया है। इसके अलावा SUV में फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स और मस्क्युलर व्हील आर्च क्लैडिंग देखने को मिलेगी, जो इसे और प्रीमियम बनाती है।

अपडेटेड एक्सटीरियर लुक

स्पाई इमेजेज से पता चला है कि 2026 Kia Seltos में कंपनी की नई ‘Opposites United’ डिजाइन लैंग्वेज अपनाई गई है। इसमें स्लिम वर्टिकल DRLs, रीडिजाइन फॉग लैंप्स, कनेक्टेड टेललैंप्स और नए अलॉय व्हील्स शामिल होंगे। नई ग्लोबल Seltos की लंबाई मौजूदा मॉडल से करीब 100mm ज्यादा होगी यानी यह Jeep Compass से भी बड़ी हो सकती है, हालांकि भारतीय वर्जन का साइज अलग हो सकता है।

ज्यादा फीचर्स

नई Kia Seltos 2026 के इंटीरियर की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें Syros मॉडल का Trinity Panoramic Display दिया जा सकता है। इसमें तीन डिस्प्ले होंगे, 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 5-इंच का क्लाइमेट कंट्रोल टच पैनल।

इंजन और ट्रांसमिशन

  • 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन,
  • 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन,
  • और 1.5L टर्बो डीजल इंजन।
  • ट्रांसमिशन ऑप्शंस में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

2027 में आएगी हाइब्रिड Kia Seltos

कंपनी 2027 में Kia Seltos का हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च करेगी। ग्लोबल मार्केट में यह मॉडल 1.6L पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन (141bhp) के साथ आएगा, जो Kia Niro और Hyundai Kona Hybrid में भी दिया जाता है। भारत में इसके लिए 1.5L पेट्रोल इंजन + इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल किया जा सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article