ऑटो न्यूज़

Citroen की शानदार लुक वाली कूपे SUV है Basalt, भारत में दिखा प्रोडक्शन रेडी मॉडल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 13, 2024, 03:32 PM IST

Citroen Basalt Coupe SUV: सिट्रॉएन ने हाल में भारतीय मार्केट के लिए बिल्कुल नई बसाल्ट कूपे एसयूवी से पर्दा हटा लिया है जो दिखने में बहुत खूबसूरत है। ये गाड़ी हाल में टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जो प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार दिखी है।

Image

सिट्रॉएन की ये नई एसयूवी मेड-इन-इंडिया होगी और ये कंपनी की देश में दूसरी एसयूवी होगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सिट्रॉएन बसाल्ट की टेस्टिंग शुरू
  • शानदार कूपे स्टाइल वाली SUV
  • प्रोडक्शन रेडी नजर आया मॉडल

Citroen Basalt Coupe SUV: सिट्रॉएन ने कुछ दिन पहले ही नई बसाल्ट कूपे एसयूवी से पर्दा हटाया है जिसकी टेस्टिंग भारत में शुरू हो गई है। ये टेस्ट मॉडल प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार नजर आ रहा है। कंपनी 2024 के दूसरे हाफ में इसे भारत में लॉन्च करने वाली है। दिखने में ये बहुत जोरदार एसयूवी है और बहुत कुछ आगामी टाटा कर्व कूपे एसयूवी जैसी नजर आ रही है। सिट्रॉएन की ये नई एसयूवी मेड-इन-इंडिया होगी और ये कंपनी की देश में दूसरी एसयूवी होगी। ये जोरदार गाड़ी है जो सिट्रॉएन की सी3 रेंज के मुकाबले लुक और नाम दोनों में अलग है।

मिला शानदार कूपे डिजाइन

स्मार्ट कार प्लेटफॉर्म पर बनी ये एसयूवी आगे से देखने पर सी3 एयरक्रॉस जैसी नजर आती है, वहीं इसका पिछला हिस्सा बिल्कुल उलट कूपे स्टाइल का है। इसके साथ भी स्प्लिट हेडलैंप्स, ग्रिल और अगले हिस्से के कई पुर्जे कंपनी के सिग्नेचर हैं। इसके अलॉय व्हील्स भी काफी आकर्षक हैं, कुल मिलाकर दिखने में ये जोरदार है। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो ये दिखने में तगड़ा है, इसके साथ झुकती हुई छत मिली है जो कूपे स्टाइल और पूरा करती है। सी-पिलर पर भी संभवतः इंडिकेटर दिया गया है जो आकर्षक लग रहा है।

कितना दमदार होगा इंजन

सिट्रॉएन इंडिया ने अब तक इसकी कोई तकनीकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन हमारा मानना है कि इसका डैशबोर्ड डिजाइन बाकी सिट्रॉएन कारों जैसा ही है। हालांकि इसका केबिन बहुत आरामदायक होने का अनुमान है, वहीं खूब सारे हाइटेक फीचर्स भी इस कार के साथ मिलने वाले हैं। नई सिट्रॉएन बसाल्ट के साथ 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो सी3 एयरक्रॉस में मिलता है और ऑटोमैटिक के साथ मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी यहां 1.2-लीटर का एनए पेट्रोल इंजन भी दे सकती है जो कुछ किफायती होगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article