ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki ने बढ़ाई कारों की कीमत, महंगी हुईं ग्राहकों की पसंदीदा कारें

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 10, 2024, 09:23 PM IST

Maruti Suzuki Cars Price Hike: मारुति सुजुकी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि स्विफ्ट की कीमत 25,000 रुपये तक बढ़ाई गई है। सिर्फ मारुति सुजुकी ही नहीं, कई अन्य कंपनियों ने भी नया वित्त वर्ष शुरू होते ही अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है।

Image

स्विफ्ट की कीमत 25,000 रुपये तक बढ़ाई गई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति की पॉपुलर कारें हुई महंगी
  • 25,000 रुपये तक बढ़ गए दाम
  • लिस्ट में स्विफ्ट और ग्रैंड विटारा

Maruti Suzuki Cars Price Hike: वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने लोकप्रिय मॉडल स्विफ्ट की कीमत 25,000 रुपये तक बढ़ा दी है। इसके अलावा स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ग्रैंड विटारा के चुनिंदा मॉडल के दाम भी बढ़ाये गये हैं। मारुति सुजुकी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि स्विफ्ट की कीमत 25,000 रुपये तक बढ़ाई गई है। सिर्फ मारुति सुजुकी ही नहीं, कई अन्य कंपनियों ने भी नया वित्त वर्ष शुरू होते ही अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। बता दें कि वाहन निर्माता कंपनियों के बीच एक ट्रेंड बन गया है जिसमें नया कैलेंडर ईयर और नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होते ही वाहनों के दाम बढ़ाए जाते हैं।

लागू हुई नई कीमत

इसी तरह, ग्रैंड विटारा के सिग्मा वैरिएंट की कीमत 19,000 रुपये तक बढ़ा दी गई है। कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अब स्विफ्ट का मूल्य 5.99 लाख रुपये से 8.89 लाख रुपये (दिल्ली शोरूम) तक हो गया है। ग्रैंड विटारा के सिग्मा वैरिएंट की कीमत 10.8 लाख रुपये हो गई है। कंपनी ने कहा कि नई कीमतें 10 अप्रैल, 2024 से प्रभावी हो गई हैं। कंपनी जल्द अपनी इलेक्ट्रिक कारें भी भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली हैं।

मारुति की पहली ईवी

रुति सुजुकी बहुत जल्द देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है जो एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। कंपनी ने अब तक इसे ईवीएक्स कोडनेम दिया था, अब संभवत: इसी ईवी के लिए दो नाम ट्रेडमार्क कराए गए हैं जो - एस्कूडो और टॉर्कनाड हैं। इनमें से कोई नाम कार को मिल सकता है, संभव है कि मारुति इसे किसी और ही नाम से मार्केट में लॉन्च कर दे। मारुति सुजुकी की ये ईवी संभवतः 60 किलोवाट-आर बैटरी पैक से लैस होगी। एक बार फुल चार्ज करने पर 550 किमी तक रेंज देने वाली है। कंपनी लगातार देश में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है और एक बार फिर इसे चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट किया गया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article