ऑटो न्यूज़

Hero Splendor चलाकर हो गए बोर? खरीदें ये 5 दमदार और स्टाइलिश बाइक

अगर आपके पास भी Hero Splendor बाइक है और अब एक नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की है सकती है। मार्केट में बहुत से विकल्प मौजूद हैं।

Image

Hero Splendor Upgrade (Photo: royal enfield)

भारत में Hero Splendor को सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय कम्यूटर बाइक्स में गिना जाता है। इसकी शानदार माइलेज, कम मेंटेनेंस लागत और आसान राइडिंग इसे लाखों लोगों की पहली पसंद बनाती है। लेकिन समय के साथ कई राइडर्स ऐसी बाइक की तलाश करने लगते हैं जो ज्यादा पावर, बेहतर फीचर्स और लंबी दूरी की आरामदायक राइडिंग का एक्सपीरियंस मिले। आप भी अपनी Hero Splendor बदलना चाहते हैं तो कुछ दूसरी बाइक ऑप्शन को चेक कर सकते हैं-

Royal Enfield Guerrilla 450

Hero Splendor को Royal Enfield Guerrilla 450 से बदल सकते हैं। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा अपग्रेड मानी जा सकती है, जो रोजमर्रा की जरूरत के साथ-साथ ज्यादा पावर और बेहतर हाईवे प्रदर्शन चाहते हैं। इसमें 452cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 39.5 bhp की पावर और 40 Nm का टॉर्क पैदा करता है।

Aprilia Tuono 457

इसके अलावा, आप Aprilia Tuono 457 को भी घर ला सकते हैं। यह बाइक उन राइडर्स के लिए है जो स्पोर्टी परफॉर्मेंस और आधुनिक तकनीक की तलाश में हैं। इसमें 457cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 47.6 bhp की पावर और 43.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड मोड्स, ड्यूल-चैनल ABS और TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

BMW F 450 GS

Hero Splendor को BMW F 450 GS से भी बदल सकते हैं। अगर आप एडवेंचर टूरिंग में रुचि रखते हैं और खराब सड़कों पर भी आरामदायक राइड चाहते हैं, तो यह बाइक एक मजबूत विकल्प हो सकती है। इसमें 420cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 48 bhp की पावर और 43 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें कई राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT डिस्प्ले जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

Harley-Davidson X440 T

आपके लिए एक और ऑप्शन Harley-Davidson X440 T हो सकता है। यह बाइक उन लोगों के लिए बेहतर होगी, जो आरामदायक और शांत राइडिंग पसंद करते हैं। इसमें 440cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। नए वर्जन में राइड-बाय-वायर तकनीक, ट्रैक्शन कंट्रोल और स्विचेबल रियर ABS जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।

BSA Gold Star 650

इन चार बाइक के अलावा, BSA Gold Star 650 भी एक ऑप्शन हो सकता है। यह क्लासिक लुक और दमदार इंजन का शानदार मिश्रण है। बाइक में 652cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 45.6 bhp की पावर और 55 Nm का टॉर्क पैदा करता है। रेट्रो डिजाइन पसंद करने वाले राइडर्स के लिए यह एक आकर्षक विकल्प हो सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article