ऑटो न्यूज़

भारतीय कंपनी ने लॉन्च किये 4 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, दमदार फीचर्स के साथ मिलेगी 5 साल की वारंटी

GT फोर्स एक भारतीय कंपनी है और हाल ही में कंपनी ने अपने 4 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारतीय मार्केट में पेश किया है। इन स्कूटर्स की कीमत 55,555 से 84,555 रुपये के बीच रखी गई है। साथ ही कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 5 साल या 60,000 किलोमीटर तक की वारंटी भी डे रही है।

Image

भारतीय कंपनी ने लॉन्च किये 4 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, दमदार फीचर्स के साथ मिलेगी 5 साल की वारंटी

Photo : Times Now Digital

Electric Scooters: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी पसंद किया जाने लगा है। घर का सामान लाना हो, आस-पास कहीं आना जाना हो या फिर मार्केट के छुटपुट काम ही क्यों न हो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स धीरे-धीरे भारतीय फैमिली के पसंदीदा बनते जा रहे हैं। इसी बीच अब एक भारतीय कंपनी ने अपने 4 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मार्केट में लॉन्च कर दिए हैं। GT फोर्स एक भारतीय EV स्टार्टअप है और हाल ही में कंपनी ने अपने एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारतीय मार्केट में पेश किया है। कंपनी ने अपने इन सभी स्कूटर्स को वेगस, राइड प्लस, वन प्लस प्रो और ड्राइव प्रो नाम दिए हैं। इन सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत 55,555 रुपये से 84,555 रुपये रखी गई है और कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 5 साल या 60,000 किलोमीटर तक की वारंटी भी दे रही है।

किस स्कूटर में क्या है खास?

GT वेगस: यह एक लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इसकी कीमत 55,555 रुपये रखी गई है। फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में आपको रिवर्स मोड, पार्क असिस्ट, USB चार्जिंग और एंटी-थेफ्ट अलार्म भी मिलता है। इस स्कूटर में BLDC मोटर लगी हुई है और यह स्कूटर 1.5 किलोवाट की बैटरी के साथ आता है, जो एक बार चार्ज करने पर 70 किलोमीटर तक कि रेंज प्रदान करती है। इस स्कूटर की टॉप-स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

GT राइड प्लस: इस स्कूटर में आपको 2.2 किलोवाट की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह स्कूटर आपको 95 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करता है। इस स्कूटर में आपको GT वेगस वाले सभी फीचर्स मिलते हैं और इसकी कीमत 65,555 रुपये रखी गई है।

GT वन प्लस प्रो: इस स्कूटर की कीमत 76,555 रुपये है और इस स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इस स्कूटर में 2.5 किलोवाट की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह स्कूटर 110 किलोमीटर तक की दूरी प्राप्त कर सकता है।

GT ड्राइव प्रो: ड्राइव प्रो कंपनी का फ्लैगशिप स्कूटर है। इसकी कीमत 84,555 रुपये है और इस स्कूटर में आपको वनप्लस प्रो वाले सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन देखने को मिलते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article