ऑटो न्यूज़

6 एयरबैग्स और ADAS फीचर के साथ लॉन्च होने जा रही है ये 3 नई SUV, जानें कीमत और फीचर्स

नवंबर 2025 में Hyundai, Tata Motors और Mahindra जैसी तीन बड़ी कंपनियां अपनी नई SUVs को बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। तीनों की कंपनियों की ये नई गाड़ियां फीचर्स, डिजाइन, सेफ्टी और लग्जरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होने वाली हैं।

Image

नवंबर के महीने में लॉन्च होने वाली है टाटा की धमाके दार गाड़ी। (फोटो क्रेडिट- Times Drive)

नवंबर 2025 में भारत का ऑटोमोबाइल बाजार काफी धमाकेदार रहने वाला है। आने वाले साल में कई सार चार पहिया गाड़ियों की बाजार में एंट्री होने वाली है। इस लिस्ट में सस्ती से लेकर महंगी प्रीमियम कारें शामिल हैं। नवंबर 2025 में Hyundai, Tata Motors और Mahindra जैसी तीन बड़ी कंपनियां अपनी नई SUVs को बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। तीनों की कंपनियों की ये नई गाड़ियां फीचर्स, डिजाइन, सेफ्टी और लग्जरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होने वाली हैं।

आइए आपको नवंबर में लॉन्च होने वाली 3 ऐसी गाड़ियों के बारे में बताते हैं जो 6 एयर बैग्स और ADAS फीचर्स के साथ लॉन्च होंगी। जिन गाड़ियों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम रहने वाली हैं।

2025 Hyundai Venue

दिग्गज कंपनी हुंडई भारतीय बाजार में 4 नवंबर को Hyundai Venue 2025 का नया सेकेंड-जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने वाली है। अपकमिंग वेन्यू पहले से कहीं ज्यादा मस्कुलर और स्पोर्टी लुक के साथ बाजार में एंट्री करेगी। कंपनी ने कुल को इनहैंस करने के लिए इसें C-शेप्ड LED DRLs, स्प्लिट हेडलैंप्स, और फुल-विड्थ LED रियर लाइटबार उपलब्ध कराए हैं। Hyundai Venue 2025 को साइड से देखने पर 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स काफी प्रीमियम नजर आते हैं।

Hyundai Venue 2025 के इसमें यूजर्स को डुअल 12.3-इंच कर्व्ड डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। सेफ्टी फीचर्स के लिहाज से इसमें लेवल 2 ADAS सिस्टम दिया गया है। इसमें आपको फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, और लेन कीपिंग असिस्ट जैसे ढेर सारे फीचर्स मिलने वाले हैं। अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि इस गाड़ी में आपको 6 एयरबैग, ESC और हिल-स्टार्ट असिस्ट स्टैंडर्ड फीचर्स भी मिलेंगे। इसकी कीमत की बात करें तो कंपनी इसके बेस वेरिएंट को करीब 8 लाख रुपये के आस-पास लॉन्च कर सकती है।

Tata Sierra 2025

Tata Sierra 2025 वेरिएंट का भारतीय फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। यह टॉप मोस्ट अवेटेड गाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। इसे कंपनी 25 नवंबर 2025 को मार्केट में लॉन्च करने वाली है। 90 के दशक में तहलका मचाने वाली यह गाड़ी एक बार मॉर्डन लुक और एंडवांस टेक्नोलॉजी के साथ वापसी कर रही है। लंबे समय बाद वापसी के बावजूद Tata Sierra का डिजाइन पुराने वेरिएंट की झलक दिखाता है। इस अपकमिंग गाड़ी में कर्व्ड रियर विंडोज, बॉक्सी व्हील आर्चेस और टॉल बोनट जैसी अट्रैक्टिव SUV डिजाइन मिलने वाली है। मॉडर्न लुक देने के लिए इसमें स्लिम LED हेडलाइट्स दिए गए हैं।

Tata Sierra 2025 वेरिएंट में 12.3 इंच का बड़ा स्क्रीन मिलने वाला है। इसमें एक ड्राइवर डिस्प्ले, एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक पैसेंजर डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें आपको वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल फीचर मिलेगा। इसमें मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें मल्टीपल एयरबैग्स उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा इसमें ESC, ABS, 360-डिग्री कैमरा और ADAS लेवल 2 भी होगा। इंजन की बात करें तो इसमें 1.5L टर्बो पेट्रोल (170 bhp), 1.5L नेचुरल पेट्रोल और 1.5L या 2.0L टर्बो डीजल का ऑप्शन दिया जा सकता है। कंपनी इसे बाजार में 15 लाख से 25 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच में लॉन्च कर सकती है।

Mahindra XEV 7e

Mahindra भी इस महीने एक बड़ा धमाका करने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी महीने के अंत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 7e को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह SUV कंपनी की Born Electric Series का हिस्सा होगी। लीक्स की मानें तो यह कंपनी की अब तक की सबसे एडवांस और फीचर प्रूफ ईवी होगी। हालांकि XEV 7e का डिजाइन काफी हद तक Mahindra XUV700 से इंस्पायर्ड हो सकता है। इसमें ग्राहकों को कई सारे इलेक्ट्रिक इलीमेंट्स मिलने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इसका इटीरियर बेहद हाईटेक होने वाला है। इसमें कंपनी 12.3 इंच का डिस्प्ले सेटअप दे सकती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ESC, 360° कैमरा और ADAS लेवल 2 मिलेगा। इसकी संभावित कीमत की बात करें तो इसे बाजार में 20 लाख से 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article