ऑटो न्यूज़

Skoda Kushaq Facelift की कीमत से कल हटेगा पर्दा, देखें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक की जानकारी

स्कोडा इंडिया अपनी सबसे लोकप्रिय SUV कुशाक का फेसलिफ्ट मॉडल कल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 2021 में डेब्यू के बाद यह इस कार का पहला बड़ा अपडेट है, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ और नई लाइटिंग डिजाइन जैसे बदलाव किए गए हैं।

Image

Skoda Kushaq Facelift की कीमत से कल हटेगा पर्दा (Photo: Skoda)

भारतीय बाजार में Skoda Kushaq facelift की एंट्री धमाकेदार होने वाली है। कंपनी इस मिड साइज एसयूवी को अपडेटेड स्टाइल, नए फीचर्स और सेफ्टी अपग्रेड्स के साथ कल पेशन करने जा रही है। ऐसे में वे ग्राहक जो एक फ्रेश मिड साइज एसयूवी ऑप्शन की तलाश में हैं, उनके लिए Skoda Kushaq facelift बेहद खास होने वाली है। हालांकि, Skoda Kushaq facelift की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। यह फेसलिफ्ट मॉडल कंपनी की मौजूदा कुशाक का अपडेटेड वर्जन है। यह SUV भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है। नई Kushaq फेसलिफ्ट कंपनी की ओर से पांच वेरिएंट Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo में लाया जा रहा है। आइए जल्दी से Skoda Kushaq facelift के डिजाइन, एक्सटीरियर चेंज, फीचर्स, इंटीरियर पर एक नजर डाल लें।

डिजाइन और एक्सटीरियर में बदलाव

नई Kushaq फेसलिफ्ट में फ्रंट और रियर डिजाइन को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया गया है। इसमें नई LED हेडलाइट्स, अपडेटेड ग्रिल और लाइट बार जैसे एलिमेंट्स मिलते हैं। इसके अलावा पीछे की तरफ भी नया लुक और LED टेललाइट्स दिए गए हैं, जिससे SUV ज्यादा प्रीमियम दिखाई देती है।

फीचर्स और इंटीरियर

इस बार कंपनी ने फीचर्स पर खास ध्यान दिया है। नई Kushaq में पैनोरमिक सनरूफ, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही आरामदायक सीट्स, डिजिटल कॉकपिट और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस केबिन इसे और आधुनिक बनाते हैं।

इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन

नई Skoda Kushaq फेसलिफ्ट में पहले की तरह 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। हालांकि, मैकेनिकल स्तर पर एक अहम अपडेट किया गया है। 1.0-लीटर इंजन के साथ अब नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जबकि पहले इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता था। यह इंजन लगभग 113.4 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 148 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअलऔर 7-स्पीड DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) का विकल्प मिलता है।

कीमत और डिलीवरी

इस फेसलिफ्ट मॉडल की शुरुआती कीमत लगभग 10.5 लाख रुपए से 18 लाख रुपए के बीच हो सकती है। लॉन्च के बाद जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article