ऑटो न्यूज़

नई जनरेशन स्विफ्ट को मिलेंगे 5 वेरिएंट और 9 कलर्स, माइलेज में सबकी मम्मी होगी

New Generation Swift Variants And Colours: मारुति सुजुकी भारतीय मार्केट में बेहद पॉपुलर स्विफ्ट की नई जनरेशन 9 मई को लॉन्च करने वाली है। ये किफायती हैचबैक 5 वेरिएंट्स और 9 रंगों में पेश की जाएगी जिसमें 2 नए रंग शामिल हैं। कंपनी ने इसके माइलेज की जानकारी भी साझा कर दी है।

Image

नई कार LXi, VXi, VXi (O), ZXi, and ZXi+ वेरिएंट्स में पेश की जाएगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट हैचबैक
  • 5 वेरिएंट्स और 9 रंगों में पेश होगी कार
  • 9 जून 2024 को देश में की जाएगी लॉन्च

New Generation Swift Variants And Colours: 9 मई 2024 को लॉन्च से पहले मारुति सुजुकी एक—एक कर नई जनरेशन स्विफ्ट की जानकारी दे रही है। कंपनी ने हाल में नई स्विफ्ट के फीचर्स और माइलेज की जानकारी दी थी, अब इसके वेरिएंट और रंगों की जानकारी भी सामने आ गई है। नई कार LXi, VXi, VXi (O), ZXi, and ZXi+ वेरिएंट्स में पेश की जाएगी, वहीं 9 रंगों में दो नए रंग ल्यूस्टर ब्लू और नोवेल आरेंज शामिल हैं। भारत में लॉन्च हो रही नई हैचबैक को जापान और यूके वाले मॉडल जैसा इंटीरियर ही मिलने वाला है। कंपनी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।

जारी है कार की बुकिंग

मारुति सुजुकी 9 मई को नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक लॉन्च करने वाली है जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले मारुति सुजुकी डीलरशिप पर जाकर 11,000 रुपये टोकन के साथ कार बुक कर सकते हैं। नई स्विफ्ट में हाइब्रिड इंजन मिलेगा जो हैचबैक के महंगे वेरिएंट्स को दिया जा सकता है। यहां फ्रंट फॉग लाइट्स और नए अलॉय व्हील्स भी देखने को मिले हैं। केबिन में नया 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिला है। हाल में मिली जानकारी के हिसाब से कंपनी नई स्विफ्ट के साथ एडीएएस यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम नहीं देने वाली।

नहीं मिलेगी एडीएएस सूट

नई जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट दिखने में काफी कुछ बदल गई है, कार के अगले हिस्से में पैने लुक वाले हेडलैंप्स दिए गए हैं। कार का चेहरा भी कुछ बदला है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल शामिल है। इसके बाद प्रोजेक्टर सेटअप और एलईडी डीआरएल की बारी आती है। टोक्यो मोटर शो में दिखाई गई स्विफ्ट को एडीएएस दिया गया है, हालांकि भारतीय मार्केट में इस फीचर को कीमत के चलते पेश नहीं किया जाएगा। कुल मिलाकर ये कार दिखने में अब तक की सबसे खूबसूरत स्विफ्ट कही जा रही है।

जोरदार माइलेज देगी कार

नई जनरेशन स्विफ्ट के साथ कंपनी नया तीन-सिलेंडर 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है जो सीवीटी गियरबॉक्स से लैस होगा। सुजुकी इस नई हैचबैक को जल्द ही जापान में लॉन्च करने वाली है जिसके साथ मिलने वाला इंजन जेड12ई सीरीज का है। इस इंजन ने मौजूदा के12सी 1.2-लीटर पेट्रोल की जगह ली है। नई पीढ़ी की स्विफ्ट के साथ नया जेड12ई इंजन मिलने वाला है जो 82 एचपी ताकत बनाता है। ये इंजन ईंधन के मामले में बहुत किफायती है और एक लीटर पेट्रोल में करीब 26 किमी तक माइलेज देता है।

दिखने में काफी अलग

चौथी जनरेशन स्विफ्ट के साथ पूरी बॉडी पर दिखने वाली कैरेक्टर लाइंस दी गई हैं जो हेडलैंप्स के साथ खूबसूरती से मिलती हैं। कार की छत पहले जैसी ही है, लेकिन इसे नए दरवाजों से लैस किया गया है, खासतौर पर पिछले दरवाजे जिनके डोर हैंडल ए-पिलर से हटकर दोबारा सामान्य जगह पर आ गए हैं। कार का पिछला हिस्सा भी काफी बदल दिया गया है जिसमें बंपर और टेलगेट में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टोयोक्यो मोटर शो में दिखी स्विफ्ट हाइब्रिड है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article