ऑटो न्यूज़

नए अवतार में आएगी Tata Nexon, जानें क्लाइमेट कंट्रोल के साथ कितना अलग होगा Facelift वर्जन

2023 Tata Nexon Facelift: टाटा नेक्सन के नए वर्जन में एक हाइब्रिड टच-सेंसिटिव "क्लाइमेट कंट्रोल पैनल" होगा जिसे कंपनी ने ट्रेडमार्क कर लिया है। इसके अलावा टाटा कर्व (Tata Curvv) का कॉन्सेप्ट नेक्सन फेसलिफ्ट के इंटीरियर और HVAC कंसोल में भी देखने को मिलेगा।

Image

2023 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा नेक्सन का नया वर्जन आएगा
  • इसी साल आ सकता है फेसलिफ्ट वर्जन
  • कीमतों में भी हो सकती है बढ़ोतरी

2023 Tata Nexon Facelift: टाटा नेक्सन (Tata Nexon) का एक मेजर मिड-साइकिल फेसलिफ्ट वर्जन इसी साल लॉन्च किया जाएगा। कार का नया वर्जन अगस्त में लॉन्च हो सकता है। कार के नए वर्जन की कुछ स्पाई फोटो सामने आई हैं, जिनमें एसयूवी के नए एक्सटीरियर और इंटीरियर एलिमेंट्स की एक झलक दिखी है। टाटा मोटर्स की तरफ से कार के नए वर्जन के लिए फाइल किए गए पेटेंट के मुताबिक 2023 नेक्सन फेसलिफ्ट में HVAC कंसोल डिजाइन मौजूद होगा।

कार में होगा क्लाइमेट कंट्रोल पैनल

ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टाटा नेक्सन के नए वर्जन में एक हाइब्रिड टच-सेंसिटिव "क्लाइमेट कंट्रोल पैनल" होगा जिसे कंपनी ने ट्रेडमार्क कर लिया है। इसके अलावा टाटा कर्व (Tata Curvv) का कॉन्सेप्ट नेक्सन फेसलिफ्ट के इंटीरियर और HVAC कंसोल में भी देखने को मिलेगा।

tata nexon

टाटा नेक्सन नया वर्जन

ये होंगे कार के मेन आकर्षण

डिजाइन के लिए अनुमान है कि कार में इंटीग्रेटेड पैनल होगा जिसमें मुख्य रूप से एक टच-बेस्ड स्क्रीन और दो टॉगल स्विच शामिल होंगे। इन टॉगल के ऊपर और नीचे टच कंट्रोल के दो सेट हैं। स्पोर्ट मोड, फ्रंट और रियर फॉग लैंप्स, ईको मोड, हैज़र्ड लाइट्स, टेलगेट रिलीज़, सेंट्रल लॉकिंग, 360-डिग्री कैमरा और एक ऑटो स्टार्ट/स्टॉप बटन टॉप रॉ में लेफ्ट टू राइट मौजूद होंगे।

बॉटम रॉ में एक एक्सप्रेस कूल फंक्शन होगा, जो पूरी तरह से क्लाइमेट मैनेजमेंट ऑप्शंस के लिए समर्पित होगा।

कैसा है इंजन

जहां तक 2023 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट इंजन ऑप्शनों की बात है, तो इसमें बिल्कुल नया 1.2L टर्बो-पेट्रोल इंजन हो सकता है, जिसे Auto Expo 2023 में Curvv ICE कॉन्सेप्ट के साथ पेश किया गया था। यह तीन सिलेंडर वाला इंजन 1,700 से 3,500 आरपीएम के बीच 225 एनएम का टॉर्क और 5,000 आरपीएम पर 125 बीएचपी की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है।

इन कारों से मुकाबला

नेक्सन के नए वर्जन की कीमत भी अधिक हो सकती है। फिलहाल नेक्सन के मौजूदा वर्जन की कीमत 7.80 लाख रु से 14.30 लाख रु तक है। इसका मुकाबले में महिंद्रा एक्सयूवी 300, मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, रेनॉल्ट काइगर और किआ सोनेट जैसी कारे हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article