डॉ. कुणाल सूद अमेरिका में प्रैक्टिस करने वाले प्रसिद्ध डॉक्टर और लोकप्रिय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। वे एंनेस्थिसियोलॉजी और इंटरवेन्शनल पेन मेडिसिन में डबल बोर्ड-सर्टिफाइड डॉक्टर हैं। वर्तमान में वे मैरीलैंड के जर्मनटाउन में नेशनल स्पाइन एंड पेन सेंटर्स के मेडिकल डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं।
डॉ. सूद ने भारत के मनिपाल यूनिवर्सिटी से अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद वेन स्टेट यूनिवर्सिटी, डेट्रॉइट से रेजिडेंसी और फेलोशिप की। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उनके लाखों फ़ॉलोअर्स हैं। वे आसान भाषा में हेल्थ टिप्स, दर्द प्रबंधन, और मेडिकल तथ्यों को शेयर करके लोगों को जागरूक करने के लिए जाने जाते हैं।