कृषि

PM Kisan Yojana: पीएम किसान की राशि 6000 से होगी 10000? किसानों को बजट में मिलेगी खुशखबरी!

PM Kisan 19th Installment Date 2025 (पीएम किसान की 19वीं किस्त कब आएगी): किसानों और एक्सपर्ट्स की मांग है कि महंगाई और खेती में बढ़ते खर्च को देखते हुए योजना की पैसा बढ़ाया जाए। इससे किसानों को खेती में निवेश के लिए अधिक धन मिलेगा। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Image

PM KISAN Yojana

PM Kisan 19th Installment Date 2025 (पीएम किसान की 19वीं किस्त कब आएगी): प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN) के करोड़ों लाभार्थियों को योजना की 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच देश में पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना मिलने वाली राशि 6000 हजार रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये तक करने की चर्चा जोरों पर है। देशभर के किसान 1 फरवरी 2025 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से इस फैसले की उम्मीद लगाए हुए हैं।

किसानों की आर्थिक मदद

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 1 दिसंबर 2018 को शुरू की गई थी। यह भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य भारत में छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक मदद करना है। इस योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में सालाना 6000 रुपये जमा किए जाते हैं। ये राशि तीन बराबर किस्तों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांस्फर (DBT) के माध्यम से दिए जाते हैं।

महंगाई और खेती का बढ़ता खर्च

किसानों और एक्सपर्ट्स की मांग है कि महंगाई और खेती में बढ़ते खर्च को देखते हुए योजना की पैसा बढ़ाया जाए। इससे किसानों को खेती में निवेश के लिए अधिक धन मिलेगा। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। किसान अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा है कि योजना को और अधिक किसानों तक पहुंचाने की चुनौती है लेकिन पैसा बढ़ाने पर स्पष्ट आश्वासन अभी तक नहीं दिया गया है।

कब आएगी अगली किस्त

पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी। पीएम किसान की 18वीं किस्त के तहत देश के 9,58,97,635 किसानों के बैंक खातों में 20,657.36 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। अब पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त फरवरी के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article