PM Kisan 19th Instalment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan), दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजनाओं में से एक है। PM किसान के तहत किसानों को साल भर में 6000 रुपये दिए जाते हैं। ये पैसे किसानों के बैंक अकाउंट में 2000 रुपये की तीन किस्तों के माध्यम से जमा करवाए जाते हैं। फिलहाल PM किसान के तहत लाभ प्राप्त करने वाले अधिकांश किसानों को योजना की 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। PM किसान की 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे सभी किसानों के लिए खुशखबरी है। आखिरकार पता चल चुका है कि 19वीं किस्त के पैसे आपके बैंक अकाउंट में कब आने वाले हैं।
PM किसान की 19वीं किस्त के पैसे
PM किसान की हर किस्त के पैसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किये जाते हैं। PM किसान की 19वीं किस्त के पैसे अगले महीने किसानों के बैंक अकाउंट में पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने बिहार के दौरे पर होंगे और इसी दौरान 24 फरवरी 2025 को किसानों के खाते में PM किसान की किस्त पहुंच जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हाल ही में दी गई है।
PM किसान की 19वीं के पैसे आयेंगे या नहीं
यह जानने के लिए कि आपके बैंक अकाउंट में PM किसान की 19वीं किस्त के पैसे आयेंगे या नहीं, आपको अपना बेनेफिशरी स्टेटस चेक करना होगा। इसके लिए आपको नीचे बताये जा रहे आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप 1: सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यहां फार्मर्स कॉर्नर (Farmers Corner) का ऑप्शन खोजें और इसपर क्लिक करें।
स्टेप 2: इसके बाद आपको बेनेफिशरी स्टेटस का ऑप्शन नजर आएगा और आपको इसपर क्लिक करना है।
स्टेप 3: अब आपके सामने आए ड्रॉप-डाउन मेनू से आपको अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक या गांव चुनना होगा। जिसके बाद आपको आपका स्टेटस दिखने लगेगा।
