PM Kisan 19th Installment Date 2025 (पीएम किसान की 19वीं किस्त कब आएगी): प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN) की 19वीं किस्त फरवरी में जारी की जा सकती है। दरअसल, पीएम किसान योजना की किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। इससे पहले 18वीं किस्त अक्टूबर में जारी की गई थी। ऐसे में 19वीं किस्त फरवरी के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संंबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अगली किस्त की सटीक तारीख पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर तय समय पर अपडेट कर दी जाएगी।
पीएम किसान योजना की राशि बढ़ाने की मांग
इन दिनों पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना मिलने वाली राशि 6000 हजार रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये तक करने की भी चर्चा जोरों पर है। किसानों और एक्सपर्ट्स की मांग है कि महंगाई और खेती में बढ़ते खर्च को देखते हुए योजना की पैसा बढ़ाया जाए। इससे किसानों को खेती में निवेश के लिए अधिक धन मिलेगा। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
किसानों की आर्थिक मदद
पीएम किसान योजना 1 दिसंबर 2018 को शुरू की गई थी। यह भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक मदद करना है। इस योजना की 18वीं किस्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी। इसके तहत देश के 9,58,97,635 किसानों के बैंक खातों में 20,657.36 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। अब किसानों को बेसब्री से 19वीं किस्त का इंतजार है।
eKYC अनिवार्य
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन eKYC अनिवार्य है। eKYC के माध्यम से किसान अपने आधार कार्ड को योजना से लिंक कर सकते हैं, जिससे उनके खाते में सीधे राशि का ट्रांसफर हो सके। आप पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर इस काम को पूरा कर सकते हैं।
