आगरा (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 8 लोगों की जान गई है। कार और ट्रक के बीच टक्कर होने की वजह से यह दुर्घटना हुई। पुलिस का कहना है कि ट्रक नागालैंड का है जबकि कार का रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तराखंड का है। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
यह दुखद हादसा एत्मादुल्लाह पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हुआ। रिपोर्टों के मुताबिक एसयूवी स्कॉर्पियो में 12 लोग सवार थे। आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने कहा, 'मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन नंबर झारखंड का है।'
और विवरण की प्रतीक्षा है...
End of Article

