दुनिया

'ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित...', अमेरिकी पायलट की मां के भावुक पोस्ट पर ईरान ने कसा तंज

Iran US Conflict: अमेरिका ने ईरान से अपने एक पायलट को रेस्क्यू कर लिया है, लेकिन अभी भी एक अमेरिकी पायलट लापता है। इस बीच, अमेरिकी पायलट की मां का एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

एक अमेरिकी पायलट अभी भी लापता (फोटो साभार: AI)

Iran US Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच इन दिनों तनाव अपने चरम पर है। बीते दिनों ईरान ने दो अमेरिकी फाइटर जेट्स को मार गिराया, लेकिन समय रहते दोनों पायलट ने फाइटर जेट से खुद को इजेक्ट कर लिया। इसी के बाद असल कहानी शुरू होती है। अमेरिका ने ईरान की धरती से अपने एक पायलट को बचा लिया, लेकिन दूसरा पायलट अभी भी लापता बताया जा रहा है और उसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पायलट की मां का भावुक संदेश

इस बीच, अमेरिकी पायलट की मां का एक भावुक संदेश सोशल मीडिया पर सामने आया जिस पर ईरान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। lovelynancie नामक यूजर ने 'एक्स' पर बताया कि उनका एक बेटा फाइटर पायलट है और अभी तक उन्हें उसकी कोई सूचना नहीं मिली है।

उन्होंने कहा, ''प्लीज आज रात उन दो F-15 पायलटों के लिए दुआ करें, जिनके विमान को मार गिराया गया है। मेरा एक बेटा फाइटर पायलट है और अभी तक मुझे उससे या उसकी यूनिट से कोई सूचना नहीं मिली है। मेरा दिल चिंता से भर आया है। प्लीज सभी पायलटों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थन करें।''

ईरान ने दिया तीखा जवाब

इस पर इस्लामाबाद स्थित ईरानी दूतावास ने तीखा जवाब दिया। ईरानी दूतावास ने पायलट की मां के पोस्ट पर कहा कि इस बात का यकीन रखें कि आपका बेटा ईरान की कैद में जितना सुरक्षित है, उससे कहीं ज्यादा डोनाल्ड ट्रंप के साथ ज़्यादा खतरे में हैं। दुआ करें कि अमेरिका की बचाव टीमों के ढूंढ़ने के बजाय, उन्हें ईरान की हिरासत में रखें। हम एक मुसलमान और सभ्य ईरानी होने के नाते यह जानते हैं कि हिरासत में लिए गए लोगों के साथ इज्जत और सम्मान के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।

इजरायल पर बरसा ईरान

दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने भी पायलट की मां के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। दूतावास ने कहा कि ईरान में, तथाकथित आधुनिक मानवाधिकार कानून बनने से बहुत पहले ही युद्धबंदियों (POWs) के अधिकार तय कर दिए गए थे। हम कैदियों के साथ वैसा व्यवहार नहीं करते जैसा हमारे विरोधी (जियोनी) करते हैं। हमारी एक प्राचीन और समृद्ध सभ्यता है, और हम असभ्य तरीके से जीवन नहीं जीते।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!