दुनिया

WHO ने शेख हसीना की बेटी सायमा वाजेद को छुट्टी पर भेजा, फैसले से खुश हुई बांग्लादेश की यूनुस सरकार, कही ये बात

रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में सायमा वाजेद खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की गई।

Image

WHO ने सायमा वाजेद को छुट्टी पर भेजा ((WHOSEARO/Twitter)

WHO Sends Saima Wazed On Leave: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अंतरिम बांग्लादेश सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच शेख हसीना की बेटी, दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक, साइमा वाजेद को छुट्टी पर भेज दिया है। एएनआई को दिए जवाब में डब्ल्यूएचओ ने कहा, डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक, दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र (SEARO) साइमा वाजेद फिलहाल छुट्टी पर हैं।

डॉ. कैथरीना बोहेम संभालेंगी पद

डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि इस दौरान डॉ. कैथरीना बोहेम प्रभारी अधिकारी के रूप में काम करेंगी। साइमा वाजेद को छुट्टी पर क्यों भेजा गया, इस बारे में आगे पूछे जाने पर डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इस समय हमारे पास इस पर और कोई टिप्पणी नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की गई।

मो. यूनुस के प्रेस सचिव ने जताई खुशी

डॉ. कैथरीना बोहम के 15 जुलाई को नई दिल्ली स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के SEARO कार्यालय पहुंचने की उम्मीद है। WHO द्वारा की गई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया जताते हुए बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने शनिवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि हम धोखाधड़ी, जालसाजी और सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोपों की चल रही जांच के बीच साइमा वाजेद को अनिश्चितकालीन अवकाश पर भेजने के विश्व स्वास्थ्य संगठन के कथित फैसले का स्वागत करते हैं। हम इसे जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहला कदम मानते हैं।

उन्होंने आगे कहा, हमारा दृढ़ विश्वास है कि एक स्थायी समाधान आवश्यक है, जो वाजेद को उनके पद से हटाए, सभी संबंधित विशेषाधिकारों को रद्द करे और इस प्रतिष्ठित भूमिका की अखंडता और समग्र रूप से संयुक्त राष्ट्र प्रणाली की विश्वसनीयता को बहाल करे। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश और दुनिया भर के लोग पारदर्शिता, ईमानदारी और न्याय के उदय को देखकर खुश हैं। (ANI)

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article