दुनिया

पावरफुल पुतिन का 'सीक्रेट प्यार': जानिए, कौन हैं Alina Kabaeva, जिनके इश्क के आगोश में डूबे रूसी राष्ट्रपति?

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 2, 2023, 05:33 PM IST

Vladimir Putin Love Story with Girlfriend Alina Kabaeva: एलीना रूस की राजनेत्री होने के साथ मीडिया मैनेजर और रिटायर्ड रिदमिक जिमनास्ट भी हैं।

Vladimir Putin Love Story with Girlfriend Alina Kabaeva: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) दुनिया के शक्तिशाली नेताओं में गिने जाते हैं। विश्व भर में उनकी पावर के कई किस्से मशहूर हैं, पर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें कम ही सामने आ पाती हैं। आइए, जानते हैं पावरफुल पुतिन के प्यार और पर्सनल लाइफ से जुड़ी वे बातें, जो शायद ही आप जानते हों:

रूस के राषट्रपति पत्नी से अलग हो चुके हैं। फिलहाल वह एलीना काबाएवा (Alina Kabaeva) को डेट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि पुतिन ने उनके लिए एक आलिशान घर बनवाया है।

चूंकि, उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कभी भी यह नहीं कबूला कि एलीना उनकी प्रेमिका है, लिहाजा वह उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड कही जाती हैं। एलीना के लिए जो महल मॉस्को में जंगलों से दूर उन्होंने बनवाया है, वह सोने से जड़ा हुआ बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक, उसके भीतर रूबी से जड़े झूमर भी हैं।

हालांकि, यह भी बताया गया कि इस घर को बनवाने में कथित तौर पर काले धन का इस्तेमाल हुआ है। एलीना रूस की राजनेत्री होने के साथ मीडिया मैनेजर और रिटायर्ड रिदमिक जिमनास्ट भी हैं। ब्लैक सी के पास उनका एक पेंटहाउस भी है, जो रूस का सबसे बड़ा अपार्टमेंट बताया जाता है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article