कहां है Santa Claus का गांव? जहां दुनियाभर के बच्चे भेजते हैं चिट्ठियां; जान लीजिए पता

santa claus: क्रिसमस के मौसम में दुनिया भर के बच्चों के मन में एक ही सवाल उमड़ता है—सांता क्लॉज़ आखिर रहते कहाँ हैं? इसी curiosity ने उत्तर यूरोप के बर्फीले इलाक़ों में एक ऐसी जगह को जादुई पहचान दी, जिसे अब Santa Claus Village के नाम से जाना जाता है। फिनलैंड के लैपलैंड में बसा यह गाँव हर साल लाखों चिट्ठियाँ, पोस्टकार्ड और इच्छाएँ अपने पास जमा करता है। यही वह पता है जहाँ दुनियाभर के बच्चे सांता को अपने सपने भेजते हैं और यहीं से उन्हें लौटकर जवाब भी मिलता है।

Produced by: पीयूष कुमारUpdated Dec 12 2025, 13:43 IST
लैपलैंड में सांता का आधिकारिक गांव01 / 07

लैपलैंड में सांता का आधिकारिक गांव

फिनलैंड के रोवानिएमी शहर के करीब बसा Santa Claus Village चारों ओर फैली बर्फ और चमकती रोशनियों के बीच क्रिसमस जैसा ही माहौल सालभर बनाए रखता है।

आर्कटिक सर्कल का प्रवेश द्वार- what is santa claus village02 / 07

आर्कटिक सर्कल का प्रवेश द्वार- what is santa claus village

गांव के बीचों-बीच आर्कटिक सर्कल लाइन गुजरती है। लाइन को पार करते ही पर्यटक खुद को सांता की दुनिया में प्रवेश करता हुआ महसूस करते हैं।

जहां पहुंचती हैं दुनिया भर की चिट्ठियां - where do children send letters to santa claus?03 / 07

जहां पहुंचती हैं दुनिया भर की चिट्ठियां - where do children send letters to santa claus?

Santa Claus Main Post Office दुनिया के हर कोने से आने वाली चिट्ठियों का अंतिम पड़ाव है। यहां लाल यूनिफॉर्म पहने एल्व्स हर पत्र को पढ़कर कैटलॉग करते हैं।

जान लीजिए पूरा पता -  official santa claus address finland04 / 07

जान लीजिए पूरा पता - official santa claus address finland

बच्चे अक्सर अपने चिट्ठियों को इस पते पर भेजते हैं: Santa Claus, Santa Claus Main Post Office, 96930 Arctic Circle, Finland.

 क्रिसमस की तरह सजता गांव - christmas 202505 / 07

क्रिसमस की तरह सजता गांव - christmas 2025

यह पूरा क्षेत्र इतने खूबसूरत तरीके से सजाया गया है कि गर्मियों में भी यहां क्रिसमस जैसा एहसास बना रहता है। सजावटी पेड़, लाइटें और थीम आधारित दुकानों के साथ।

​सांता का ऑफिस-  which country has santa claus village?​06 / 07

​सांता का ऑफिस- which country has santa claus village?​

यहां बना Santa Claus Office वह जगह है जहां पर्यटक सालभर सांता से मिल सकते हैं; फोटो खिंचवा सकते हैं और उनसे बातचीत भी कर सकते हैं।

कैसा है गांव? christmas 2025 santa village07 / 07

कैसा है गांव? christmas 2025 santa village

गांव में पर्यटक रेनडियर स्लेज राइड, स्नो एक्टिविटीज़ और पारंपरिक लैपलैंड संस्कृति का अनुभव भी ले सकते हैं, जिससे यह जगह बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए जादुई बन जाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!