दुनिया

'भारत के साथ कम टैरिफ पर हो सकता है समझौता अगर...', ट्रेड डील पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

India US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच जल्द व्यापार समझौता होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका जल्द ही बहुत कम टैरिफ के साथ एक व्यापार समझौता करेंगे। मुझे लगता है कि हम भारत के साथ एक समझौता करने जा रहे हैं। यह एक अलग तरह का समझौता होगा।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

India US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच जल्द व्यापार समझौता होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका जल्द ही बहुत कम टैरिफ के साथ एक व्यापार समझौता करेंगे जिससे दोनों देशों को प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा।

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

ट्रप ने कहा, ''मुझे लगता है कि हम भारत के साथ एक समझौता करने जा रहे हैं। यह एक अलग तरह का समझौता होगा। यह एक ऐसा समझौता होगा जिसमें हम शामिल होकर प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। अभी भारत किसी को स्वीकार नहीं करता है। मुझे लगता है कि भारत अगर हमें स्वीकार करता है तो हम बहुत कम टैरिफ वाला समझौता करेंगे।''

सनद रहे कि भारत और अमेरिका ट्रंप टैरिफ पर 90 दिनों की रोक की 9 जुलाई की समयसीमा से पहले द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर बातचीत कर रहे हैं। इस बीच, सोमवार को सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारत ने कृषि मामलों पर कड़ा रुख अपनाया है, क्योंकि अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article