दुनिया

Video: हमारी मदद के लिए कोई नहीं आएगा- 'कंगाल' पाकिस्तान के PM का छलका दर्द

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 10:59 PM IST

पाकिस्तान में इस समय अर्थव्यवस्था सबसे खराब दौर से गुजर रही है। पाकिस्तान पूरी तरह से कंगाल हो चुका है। हाल ये है कि अब मंत्रियों-कर्मचारियों की सैलरी रोके जाने की बात सामने आने लगी है। चरमराती अर्थव्यवस्था के बीच पाकिस्तान में आंतरिक सुरक्षा ने भी चिंता बढ़ा दी है।

Image

पाकिस्तान में लगातार हो रहे आतंकी हमलों से शरीफ सरकार चिंतित

पाकिस्तान (Pakistan) में हाल के दिनों में हुए आतंकी हमलों के कारण शरीफ सरकार चिंतित दिख रही है। हाल के दिनों में टीटीपी ने कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है, जिसमें सैनिक, सिपाही से लेकर आम आदमी तक मारे गए हैं।

कंगाल हो चुका है पाकिस्तान

पाकिस्तान वर्तमान में अपनी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष कर रहा है। वहां आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। चरमराती अर्थव्यवस्था के बीच पाकिस्तान में आंतरिक सुरक्षा ने भी चिंता बढ़ा दी है। शहबाज शरीफ ने देश के मौजूदा हालात को लेकर एक बड़ी चिंता जताई है। उन्होंने कहा, "अगर हम अपनी आंतरिक समस्याओं को ठीक नहीं करेंगे, तो कोई भी हमारी मदद नहीं करेगा।"

हो चुके हैं कई आतंकी हमले

पाकिस्तान ने हाल के दिनों में पेशावर, क्वेटा, कराची में अपना सबसे घातक आतंकी हमला देखा। पेशावर में हुए आतंकी हमले में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई और लगभग 170 लोग घायल हो गए। इसके बाद क्वेटा में हमला हुआ और फिर कराची पुलिस हेडक्वाटर पर आतंकियों ने हमला किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article