दुनिया

US Presidential Election: कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया। उन्होंने इस पर खुशी जताई है। बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था, जिसके बाद तय था कि कमला हैरिस ही डेमोक्रेटिक की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी।

Image

कमला हैरिस/फाइल फोटो।

Photo : PTI

US Presidential Election: भारतीय-अफ्रीकी मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को शुक्रवार को डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया। बता दें कि कमला हैरिस अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का सामना करेंगे।

कमला हैरिस ने जताई खुशी

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित करने पर उन्होंने खुशी जताई। उपराष्ट्रपति हैरिस ने कहा, मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने पर गौरवान्वित हूं। मैं अगले सप्ताह आधिकारिक रूप से नामांकन स्वीकार करूंगी। यह अभियान लोगों को एकजुट करने और देश प्रेम दिखाने का है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article