दुनिया

अब PAK-अफगान संघर्ष पर ट्रंप की नजर, बोले- बहुत जल्द निकालूंगा समाधान; शहबाज का फिर करने लगे गुणगान

PAK Afghan Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष को बहुत जल्द सुलझा लेंगे। मलेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन से इतर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालिया तनाव के बारे में बात की।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो साभार: AP)

Photo : AP

PAK Afghan Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष को बहुत जल्द सुलझा लेंगे। उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को ‘‘महान व्यक्ति’’ करार दिया। मलेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन से इतर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालिया तनाव के बारे में बात की।

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन दोनों को जानता हूं... पाकिस्तान के फील्ड मार्शल और प्रधानमंत्री दोनों ही बहुत महान लोग हैं, और मुझे पता है कि हम इसे जल्द ही पूरा कर लेंगे। यह काम कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ है।’’ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जब लड़ाई शुरू हुई तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने शांति स्थापित करने में सहायता करने में तुरंत रुचि व्यक्त की। हालांकि, उस समय वह हमास और इजराइल के बीच बंधकों की अदला-बदली की देखरेख में व्यस्त थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘क्योंकि मैं युद्ध सुलझाने में अच्छा हूं, मैं शांति स्थापित करने में भी अच्छा हूं।’’ इस बीच, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक संयुक्त निगरानी और निरीक्षण तंत्र स्थापित करने के लिए इस्तांबुल में दूसरे दौर की वार्ता की। हालांकि, इस्लामाबाद ने चेतावनी दी कि यदि वार्ता में आतंकवाद के बारे में उसकी मुख्य चिंता का समाधान नहीं हुआ तो युद्ध अब भी एक विकल्प है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article