दुनिया

ट्रंप बोले- 'मैं युद्ध सुलझाने में माहिर...', अब अमेरिकी राष्ट्रपति चले अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच सुलह कराने!

ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद में मध्यस्थता करने की अपनी मंशा जाहिर की। पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने कहा कि मैंने सुना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी एक युद्ध चल रहा है। उन्होंने उन अन्य युद्धों का भी जिक्र किया जिन्हें उन्होंने सुलझाया है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान का युद्ध सुलझाने चले। Photo- AP

Donald Trump on Afghanistan-Pakistan conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद में मध्यस्थता करने की अपनी मंशा जाहिर की है। उन्होंने दावा किया है कि वह इस विवाद को खत्म कर सकते हैं। उन्होंने उन अन्य युद्धों का भी जिक्र किया जिन्हें उन्होंने सुलझाया है।

युद्ध सुलझाने का श्रेय लेते ट्रंप

उन्होंने ये बयान तब दिए जब वह गाजा शांति प्रक्रिया पर एक शिखर सम्मेलन के लिए मिस्र जा रहे थे। यह मध्य पूर्व में दो साल से चल रहे संघर्ष का आधिकारिक तौर पर अंत होगा। उन्होंने दावा किया कि यह आठवां युद्ध है जिसे उन्होंने सुलझाया है।

पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने कहा, 'यह मेरा आठवां युद्ध होगा जिसे मैंने सुलझाया है, और मैंने सुना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी एक युद्ध चल रहा है।'

'संघर्ष तेजी से सुलझाए गए'

उन्होंने कहा, 'मैंने कहा, मुझे वापस आने तक इंतजार करना होगा। मैं एक और युद्ध पर ध्यान दे रहा हूं। क्योंकि मैं युद्ध सुलझाने में माहिर हूं।' उन्होंने आगे कहा कि दशकों से चले आ रहे संघर्ष उनके अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान 'अपेक्षाकृत तेजी से' सुलझाए गए।

भारत-पाक का जिक्र

ट्रंप ने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बारे में सोचिए। उन युद्धों के बारे में सोचिए जो सालों से चल रहे हैं... एक युद्ध 31 साल तक चला, एक 32 साल तक चला, एक 37 साल तक चला, जिसमें हर देश में लाखों लोग मारे गए और मैंने इनमें से ज्यादातर युद्ध एक दिन के अंदर ही निपटा दिए। यह बहुत अच्छा है।'

नोबेल शांति पुरस्कार पर क्या कहा?

वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को मिले नोबेल शांति पुरस्कार के बारे में बोलते हुए, ट्रंप ने कहा, 'मैंने यह नोबेल के लिए नहीं किया। मैंने यह जीवन बचाने के लिए किया।'

उन्होंने आगे कहा, 'जिस व्यक्ति को नोबेल पुरस्कार मिला, उसने आज मुझे फोन किया और कहा, 'मैं इसे आपके सम्मान में स्वीकार कर रही हूं, क्योंकि आप वास्तव में इसकी हकदार थे।' मैं इस दौरान उनकी मदद करता रहा हूं।'

ट्रंप ने कई अंतरराष्ट्रीय विवादों का जिक्र किया, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया कि उनके नेतृत्व के दौरान उनका समाधान हो गया, जिनमें आर्मेनिया और अजरबैजान, कोसोवो और सर्बिया, इजरायल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया और रवांडा और कांगो के बीच के विवाद शामिल हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article