दुनिया

राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने की अहम नियुक्तियां, व्हाइट हाउस में अरबपति Elon Musk और रामास्वामी को मिला क्या काम?

US President Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला चीफ एलन मस्क और विवेक रामास्वामी को अमेरिका के सरकारी दक्षता विभाग (DOEG) का नेतृत्व करने की घोषणा की। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मंत्रिमंडल में रक्षा सचिव के रूप में पेट हेगसेथ को नियुक्ति किया है।

Image

Elon Musk- Donald Trump

Photo : AP

US President Donald Trump: अमेरिका के नवनिर्चाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहम नियुक्तियां की हैं। उन्होंने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। जानकारी के मुताबिक, ट्रंप ने फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो को विदेश मंत्री नियुक्ति किया है। वहीं, सांसद माइक वाल्ट्ज को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का जिम्मा संभालने के लिए कहा है। बता दें, रुबियो (53) को भारत का दोस्त माना जाता है। वह भारत-अमेरिका संबंधों के समर्थक रहे हैं। वाल्ट्ज (50) भी भारत के पुराने समर्थक रहे हैं और वर्षों से भारत एवं भारतीय अमेरिकियों के लिए ‘कांग्रेसनल कॉकस’ के सह-अध्यक्ष भी रहे हैं।

इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मंत्रिमंडल में रक्षा सचिव के रूप में पेट हेगसेथ को नियुक्ति किया है। ट्रंप ने विलियम जोसेफ मैकगिनले को अपना व्हाइट हाउस काउंसल बनाने की घोषणा की, वहीं पूर्व राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जोहान रैटक्लिफ को केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

अरबपति एलन मस्क और रामास्वामी को सौंपी अहम जिम्मेदारी

डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला चीफ एलन मस्क और विवेक रामास्वामी को अमेरिका के सरकारी दक्षता विभाग (DOEG) का नेतृत्व करने की घोषणा की। उन्होंने एक बयान में कहा कि मस्क और रामास्वामी सरकारी नौकरशाही को खत्म करने, अनावश्यक रेग्युलेशन को कम करने और खर्चों में कटौती करने के साथ संघीय एजेंसियों के पुनर्गठन के लिए काम करेंगे। बता दें, एलन मस्क शुरुआत से ही ट्रंप के प्रसंसक रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों के बीच दोस्ती भी देखी गई थी। चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने एलन मस्क की तारीफ करते हुए कहा था कि हमारे पास नया रॉकस्टार है। उन्होंने दो सप्ताह तक मेरे साथ प्रचार किया। मैं मस्क से बेहद प्यार करता हूं, वह शानदार इंसान हैं।

ली जेल्डिन को सौंपी ईपीए की जिम्मेदारी

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक समर्थक ली जेल्डिन को पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) के पुनर्गठन की जिम्मेदारी दी है। ट्रंप ने इस एजेंसी के सख्त नियमों को खत्म करने का वादा चुनाव प्रचार में किया था। ट्रंप ने मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपने एक बयान में कहा, ईपीए के प्रशासक के रूप में (एक कैबिनेट स्तर की नौकरी) वह (जेल्डिन) निष्पक्ष और त्वरित निर्णय सुनिश्चित करेंगे, जो अमेरिकी व्यवसायों को शक्तिशाली बनाने की दिशा में होंगे। साथ ही उन्होंने कहा, जेल्डिन पर्यावरण समीक्षा और रखरखाव पर नए मानक स्थापित करेंगे, जिससे अमेरिका को स्वस्थ और व्यवस्थित तरीके से विकास करने में मदद मिलेगी।"

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article