दुनिया

वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य हमलों में 40 नागरिकों की मौत! राष्ट्रपति मादुरो को पत्नी समेत ले जाया गया न्यूयॉर्क

US military strikes on Venezuela अमेरिका ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए वेनेजुएला के काराकास में एयरस्ट्राइक की। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में आम नागरिकों और मिलिट्री कर्मियों समेत 40 लोग मारे गए हैं। निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को न्यूयॉर्क ले जाया गया है, वहां उनपर केस चलेगा।

Image

वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य हमलों में 40 नागरिकों की मौत (AP)

Venezuela News: वेनेजुएला पर अमेरिका ने एयरस्ट्राइक की है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक सीनियर वेनेजुएला अधिकारी के हवाले से बताया कि शनिवार को वेनेजुएला पर अमेरिका के बड़े मिलिट्री हमले में आम नागरिकों और सैनिकों समेत कम से कम 40 लोग मारे गए। अधिकारी के पास शुरुआती नुकसान के आकलन की जानकारी थी। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

अखबार ने अधिकारी के हवाले से बताया। उन्होंने नाम न बताने की शर्त पर बात की और बता्या, 'इस हमले में आम नागरिकों और सैनिकों समेत कम से कम 40 लोग मारे गए।' यह हमला रात भर चले एक बड़े ऑपरेशन का हिस्सा था, जिसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को भी पकड़ लिया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की कि अमेरिकी सेना ने मादुरो को पकड़ लिया था और उन्हें देश से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं एयरस्ट्राइक के दौरान काराकास के कुछ हिस्सों में अंधेरा छा गया।

अब जब मादुरो US की हिरासत में हैं, तो ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन कुछ समय के लिए वेनेजुएला का कंट्रोल अपने हाथ में ले लेगा। उन्होंने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिजॉर्ट में रिपोर्टर्स से कहा, 'जब तक हम एक सुरक्षित, सही और समझदारी वाला ट्रांजिशन नहीं कर लेते, तब तक हम देश चलाएंगे।' 'हम यह रिस्क नहीं ले सकते कि कोई और वेनेजुएला पर कब्जा कर ले जिसके मन में वेनेजुएला के लोगों का हित न हो।'

उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति होंगी

इस बीच खबर आई है कि वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति बनाने का आदेश दिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने डेल्सी रोड्रिग्ज को तुरंत राष्ट्रपति के सभी अधिकारों के साथ अंतरिम तौर पर कार्यभार संभालने के लिए कहा है।

बता दें कि वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के पकड़े जाने के संबंध में शनिवार को वैश्विक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ देशों ने इस घटनाक्रम को लेकर जहां चिंता जताते हुए संयम बरतने की अपील की, वहीं कुछ नेताओं ने वाशिंगटन के इस कदम का समर्थन किया। बता दें कि निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को न्यूयॉर्क ले जाया गया है, वहां उनपर केस चलेगा।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article