दुनिया

पुतिन की जीत के बाद अमेरिका ने चेताया, अगर यूक्रेन में सफल हो गए रूसी राष्ट्रपति तो यहीं नहीं रुकेंगे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2024, 07:26 AM IST

Lloyd Austin : रूस के केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा था कि देश में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ने जीत दर्ज की है और उन्होंने रिकॉर्ड मत प्रतिशत के साथ राष्ट्रपति पद का पांचवां कार्यकाल हासिल किया है।

Image

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन।

Photo : ANI

Lloyd Austin : अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड जस्टिन ने कहा है कि यूक्रेन पर अपनी कार्रवाई में यदि रूस के राष्ट्रपति सफल हो जाते हैं तो वह यही नहीं रुकेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि रूस से लड़ाई में उनका देश यूक्रेन का साथ देता रहेगा। यूक्रेन डिफेंस कॉन्टैक्ट ग्रूप की 20वीं बैठक को संबोदित करते हुए लॉयड ने कहा कि रूसी आक्रमण का सामना करने से न तो यूक्रेन पीछे नहीं हटेगा और न ही अमेरिका।

यूक्रेन में बफर जोन बनाएंगे-पुतिन

रूस के चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद पुतिन ने यूक्रेन पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मॉस्को यूक्रेन में अपने आक्रमण से पीछे नहीं हटेगा और उसकी यूक्रेन के लंबी दूरी के और सीमा पार हमलों से रक्षा करने के लिए एक ‘बफर जोन’ बनाने की योजना है। पुतिन ने रविवार देर रात कहा, ‘हम जरूरी होने पर यूक्रेनी सरकार द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों पर कुछ सुरक्षित क्षेत्र बनाने पर विचार करेंगे।’ पुतिन ने कहा कि इस ‘सुरक्षित क्षेत्र’ (बफर जोन) में दुश्मन के पास उपलब्ध विदेशी हथियारों का इस्तेमाल कर घुसना मुश्किल होगा।

राष्ट्रपति के रूप में पुतिन का 5वां कार्यकाल

रूस के केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा था कि देश में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ने जीत दर्ज की है और उन्होंने रिकॉर्ड मत प्रतिशत के साथ राष्ट्रपति पद का पांचवां कार्यकाल हासिल किया है। पुतिन ने पश्चिमी देशों को यूक्रेन में सैन्य बलों को तैनात करने के खिलाफ एक बार फिर चेतावनी दी। उन्होंने आगाह किया कि रूस और नाटो के बीच एक संभावित संघर्ष से दुनिया तीसरे विश्व युद्ध से महज ‘एक कदम पीछे’रह जाएगी।

हम झांसे में नहीं आएंगे-पुतिन

गौरतलब है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने हाल में कहा था कि यूक्रेन में पश्चिमी सेना भेजने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कीव के साथ शांति वार्ता की संभावनाओं पर पुतिन ने दोहराया कि रूस बातचीत के लिए तैयार है लेकिन वह ऐसे युद्धविराम के झांसे में नहीं आएगा जिससे यूक्रेन को फिर से हथियारबंद होने में मदद मिले।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article