दुनिया

यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान बोइंग 777 ने टायर खुलने के बाद की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित; देखें वीडियो

United Airlines Boeing 77 Emergency Landing: यूनाइटेड एयरलाइंस के एक जेटलाइनर विमान ने सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरते समय टायर खुलने के बाद गुरुवार को लॉस एंजिल्स में सुरक्षित लैंडिंग की। इस घटना में विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित है।

Image

यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान बोइंग 777 ने टायर खुलने के बाद की इमरजेंसी लैंडिंग

United Airlines Boeing 77 Emergency Landing: जापान जा रहे यूनाइटेड एयरलाइंस के एक जेटलाइनर विमान ने सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरते समय टायर खुलने के बाद गुरुवार को लॉस एंजिल्स में सुरक्षित लैंडिंग की। वीडियो में दिखाया गया है कि उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद विमान के बाईं ओर के मुख्य लैंडिंग गियर असेंबली के छह टायरों में से एक टूट गया। टायर सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक कर्मचारी पार्किंग स्थल में गिरा, जहां यह टायर एक कार पर गिरा और कार की पिछली खिड़की को तोड़ दिया। हवाईअड्डे के प्रवक्ता डौग याकेल ने एक बयान में कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। जानकारी के लिए बता दें कि लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दमकल गाड़ियां खड़ी थीं, लेकिन उनकी जरूरत नहीं थी, क्योंकि बोइंग 777 ने एक सुरक्षित लैंडिंग की।

यूनाइटेड एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि उड़ान में 235 यात्री और 14 चालक दल सवार थे। एयरलाइन ने कहा कि 2002 में निर्मित विमान को क्षतिग्रस्त टायरों के साथ सुरक्षित रूप से उतरने के लिए डिजाइन किया गया था। युनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि यात्रियों को शेष यात्रा के लिए दूसरे विमान में ले जाया जाएगा। बोइंग 777 में दो मुख्य लैंडिंग गियर में से प्रत्येक पर छह टायर होते हैं। विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि विमानों के टायर खराब होना एक दुर्लभ घटना है और यह किसी बड़े सुरक्षा मुद्दे का संकेत नहीं है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article