दुनिया

Video:हवा में टकराए दो हेलिकॉप्टर, हुआ धमाका और खत्म हो गया सबकुछ...10 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 10:10 AM IST

Helicopters crash in Malaysia: घटना तब हुई जब मलेशिया की रॉयल मलेशियाई नेवी का रिहर्सल चल रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई हेलिकॉप्टर रिहर्सल में दिखाई दे रहे हैं। अचानक दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा जाते हैं, जिससे तेज धमाका होता है और दोनों हेलिकॉप्टर नीचे की ओर गिर जाते हैं। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है।

Helicopters crash in Malaysia: मलेशिया से बड़ी खबर सामने आई है। यहां हवा में दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस घटना में अब तक 10 लोग मारे जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि क्रैश हुए दोनों हेलिकॉप्टर मलेशियाई सेना के थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोगों की हादसे में मौत हो गई है, इसमें सभी चालक दल के सदस्य थे।

यह घटना तब हुई जब मलेशिया की रॉयल मलेशियाई नेवी का रिहर्सल चल रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई हेलिकॉप्टर रिहर्सल में दिखाई दे रहे हैं। अचानक दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा जाते हैं, जिससे तेज धमाका होता है और दोनों हेलिकॉप्टर नीचे की ओर गिर जाते हैं। नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, उन्हें पहचान के लिए लुमुट आर्मी बेस अस्पताल भेजा गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article