दुनिया

कैलिफोर्निया में 10 फीट ऊंची आ सकती है सुनामी, हवाई के गवर्नर बोले- तटवर्ती इलाकों को तुरंत छोड़ दें लोग

रिपोर्ट के मुताबिक कैलिफोर्निया के तट से पांच से 10 फीट ऊंची सुनामी की लहरें टकराने की आशंका जताई गई है। यह आपदा केप मेंडोसिनो से लेकर ओरेगांव से लगने वाली कैलिफोर्निया के बॉर्डर तक आएगी। इसे देखते हुए सुनामी का सबसे बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मिगेल ने कहा कि तटवर्टी इलाके में रहने वाले लोगों को तट से दूर रहने के लिए कहा गया है। यह तट क्रेंसेंट सिटी तक फैला है जो कि 1964 में अलास्का में 9.2 तीव्रता के आए भूकंप के बाद आई सुनामी से बर्बाद हुआ था।

Image

कैलिफोर्निया में सुनामी का खतरा। तस्वीर-AP

Photo : AP

Tsunami warning in California : रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद अमेरिका के प्रशांत तट एंव हवाई सहित कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। खासकर उत्तरी हवाई द्वीप के कुछ तटवर्ती इलाकों में 10 फीट ऊंची सुनामी की लहरें आने की आशंका जताई जा रही है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक होनूलोलू के मेयर ने लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने और हवाई के गवर्नर ने लोगों से तटवर्ती इलाकों को तुरंत छोड़ने के लिए कहा है। गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा कि 'सुनामी की लहर एक बीच से नहीं टकराएगी बल्कि यह पूरे द्वीप को अपने आगोश में ले लगी।'

कैलिफोर्निया के उत्तरी तट पर ज्यादा खतरा

रिपोर्ट में नेशनल वेदर सर्विस के हवाले से कहा गया है कि कैलिफोर्निया का उत्तरी तट जो कि अपने भूगर्भीय जल संरचना की वजह से अनूठा, उस पर सुनामी का खतरा सबसे ज्यादा है। यूरेका स्थित NWS कार्यालय के मेट्रोलोजिस्ट डैनी मिगेल ने कहा कि 'यहां एक तरह की भूगर्भीय घाटियां हैं जो कि इस इलाके तक आती हैं।' यहं तट की भूगर्भीय बनावट चिमनी की तरह काम करते हुए सुनामी की लहरों को संकीर्ण कर सकती हैं और यह तट तक पहुंच सकती है। इससे लहरें और ज्यादा लंबी और तट से ज्यादा ताकत से टकराएंगी।

Tsunami Alert

हवाई तट से लोगों को दूर जाने के लिए कहा गया। तस्वीर-AP

सुनामी का सबसे बड़ा अलर्ट जारी

रिपोर्ट के मुताबिक कैलिफोर्निया के तट से पांच से 10 फीट ऊंची सुनामी की लहरें टकराने की आशंका जताई गई है। यह आपदा केप मेंडोसिनो से लेकर ओरेगांव से लगने वाली कैलिफोर्निया के बॉर्डर तक आएगी। इसे देखते हुए सुनामी का सबसे बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मिगेल ने कहा कि तटवर्टी इलाके में रहने वाले लोगों को तट से दूर रहने के लिए कहा गया है। यह तट क्रेंसेंट सिटी तक फैला है जो कि 1964 में अलास्का में 9.2 तीव्रता के आए भूकंप के बाद आई सुनामी से बर्बाद हुआ था।

समुद्र की लहरों के स्तर में कमी दिखी

इसके अलावा अमेरिका के अलास्का स्थित राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने अलास्का अल्यूशियन द्वीप समूह के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है और कैलिफोर्निया, ओरेगन, वाशिंगटन और हवाई सहित पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इस चेतावनी में अलास्का की तटरेखा के एक बड़े हिस्से को भी शामिल किया गया है। हवाई के तटवर्ती इलाकों में लगे वेबकैम्स में समुद्र की लहरों के स्तर में कमी आते देखा गया है। ऐसा सुनामी की प्रमुख लहर आने से पहले आता है। अमेरिका में हवाई की राजधानी होनोलूलू में मंगलवार को सुनामी की चेतावनी के सायरन बजने लगे और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया।

Tsunami Alert

कैलिफोर्निया के उत्तरी तट पर सुनामी का ज्यादा खतरा है। तस्वीर-AP

रूस के कामचटका क्षेत्र में आया भूकंप

जापानी और अमेरिकी भूकंप वैज्ञानिकों ने बताया कि जापानी समयानुसार सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 8.0 थी।

हालांकि, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बाद में बताया कि यह तीव्रता 8.8 थी और यह 20.7 किलोमीटर की गहराई पर आया। यह भूकंप रूसी शहर पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 119 किलोमीटर दूर आया। इस शहर की आबादी 1,80,000 है। रूस की समाचार एजेंसी ‘तास’ ने भूकंप के केंद्र के पास सबसे बड़े शहर पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से खबर दी कि कई लोग जूते और उचित कपड़े पहने बिना ही सड़कों पर निकल आए। घरों के अंदर अलमारियां गिर गईं, शीशे टूट गए, इमारतों एवं कारें जोर-जोर से हिलने लगीं। तास ने कामचटका क्षेत्र की राजधानी में बिजली गुल होने और मोबाइल फोन सेवा ठप होने की भी खबर दी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article