दुनिया

Iran–Israel War:'ट्रंप के नेतृत्व ने इतिहास रच दिया...' नेतन्याहू की ईरान पर अमेरिका के हमले को लेकर आई प्रतिक्रिया

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, 'ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का आपका (ट्रंप का) साहसिक निर्णय इतिहास बदल देगा।'

Image

नेतन्याहू की ईरान पर अमेरिका के हमले को लेकर आई प्रतिक्रिया

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु केन्द्रों पर हमला करने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'साहसिक निर्णय' की रविवार को सराहना की और कहा कि इसने 'शक्ति के जरिए शांति' को दर्शाया है।अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु केन्द्रों फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर हमला किया जिसका उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाना है।

इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा, 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन में इजराइल ने वाकई कमाल कर दिखाया। लेकिन आज रात ईरान के परमाणु केन्द्रों पर अमेरिका ने कार्रवाई करके शानदार काम किया। उसने वह कर दिखाया है जो दुनिया का कोई भी दूसरा देश नहीं कर सकता।'इजराइल ने 13 जून को ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया था। इजराइल वर्षों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को अस्तित्व के लिए खतरा बताता रहा है वहीं ईरान ने लगातार कहा है कि उसका परमाणु शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।

नेतन्याहू ने जोर देकर कहा, 'उनके (ट्रंप) नेतृत्व ने आज इतिहास बनाया जो पश्चिम एशिया को आगे समृद्धि और शांति की ओर ले जाने में मदद कर सकता है।'इजराइल के प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप और मैं अक्सर कहते हैं ‘शक्ति से शांति। पहले शक्ति आती है, फिर शांति आती है।'

वहीं इजराइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्ज़ोग ने ईरानी परमाणु केन्द्रों पर अमेरिकी हमले को एक ‘निर्णायक क्षण’ और 'स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और सुरक्षा' के सिद्धांतों की जीत करार दिया। हर्ज़ोग ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'मानव इतिहास के पन्नों में यह एक ऐसा क्षण है जब स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और सुरक्षा के सिद्धांतों की जीत हुई है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article