दुनिया

'हम आतंकियों से बातचीत कर रहे', Trump के शांति प्लान के बीच हमास को लेकर क्या बोल गए मार्को रूबियो?

ट्रंप के पीस प्लान की वजह से गाजा में फिर से शांति लौटने की उम्मीद है। ट्रंप ने कहा है कि हमास जल्द से जल्द समझौतों पर तेजी से काम करे नहीं तो अंजाम बेहद बुरा होगा। वहीं, उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं है, बल्कि वे आतंकवादियों और खतरनाक लोगों से निपट रहे हैं। वहीं, रूबियो ने दोनों पक्षों से शांति की अपील की है।

Image

हम आतंकवादियों और खतरनाक लोगों से निपट रहे हैं: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो।(फोटो सोर्स: AP)

Trump Gaza Peace Plan: गाजा संकट को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 सूत्रीय शांति योजना की पेशकश की है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मिडिल ईस्ट में शांति की स्थिति पैदा होगी। शांति योजना के तहत हमास सभी बंधकों (जिंदा या मुर्दा) को रिहा करेगा। हमास को करीब 48 बंधकों को रिहा करना है। वहीं हमास को गाजा पर नियंत्रण भी छोड़ना होगा।

हम आतंकियों से बातचीत कर रहे: रूबियो

हालांकि, ट्रंप की सारी मांगों को हमास मानता हुआ नहीं दिख रहा है। इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने हमास के साथ हो रही बातचीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं है, बल्कि वे आतंकवादियों और खतरनाक लोगों से निपट रहे हैं। वहीं, रूबियो ने दोनों पक्षों से शांति की अपील की है। रुबियो ने सीबीएस को बताया, "आप बमबारी के बीच में बंधकों को रिहा नहीं कर सकते, इसलिए बमबारी रोकनी होंगी। इसके (बातचीत के) बीच में कोई युद्ध नहीं हो सकता।"

रूबियो ने अपने X पोस्ट में लिखा,"हम किसी राजनीतिक आंदोलन से नहीं निपट रहे, हम हत्यारों, बर्बरता करने वाले लोग और आतंकवादियों से निपट रहे हैं, लेकिन जो हमें उम्मीद देता है। हालांकि, हमें उम्मीद है कि हमास से हमारी बातचीत कामयाब होगी।

हमास को ट्रंप ने क्या दी चेतावनी?

इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमास और दुनिया भर के देशों के बीच वार्ता (अरब, मुस्लिम और अन्य देशों) बंधकों की रिहाई और गाजा युद्ध को समाप्त करने के लिए “बहुत सफल और तेजी से आगे बढ़ रही है।”

उन्होंने Truth Social पर लिखा, “हमास के साथ बहुत सकारात्मक चर्चा हुई है। मुझे बताया गया है कि पहला चरण इस सप्ताह पूरा होना चाहिए, और मैं सभी से कह रहा हूं कि तेजी से काम करें। मैं इस सदियों पुराने संघर्ष पर नजर रखूंगा। समय महत्वपूर्ण है। अगर हमास ने हमारी बात नहीं मानी तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार हमास ने रविवार को इजराइल के साथ बंधकों-कैदियों की अदला-बदली को तेजी से शुरू करने का आह्वान किया. ट्रंप के शांति प्लान के सामने आने के बाद दोनों पक्षों के वार्ताकार गाजा में लगभग दो साल के युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण वार्ता के लिए मिस्र पहुंचे हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article