दुनिया

बांग्लादेश चुनाव में ये 3 हिंदू भी जीते, जानिए किस पार्टी से थे उम्मीदवार और किसे हराया

बांग्लादेश चुनाव में जमात ए इस्लामी ने भी अपना एक हिंदू उम्मीदवार उतारा था लेकिन वह जीत नहीं पाया। जमात ने कृष्णा नंदी को खुलना-1 संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया था। नंदी को बीएनपी के उम्मीदवार ने हराया। नंदी को चुनाव में 70, 346 वोट मिले। जमात ने अल्पसंख्यक समुदाय से कई लोगों को टिकट दिया।

bangladesh

बांग्लादेश चुनाव में 3 हिंदू भी जीते।

Photo : AP

Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश के चुनाव में तीन हिंदू उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है। ये तीनों उम्मीदवार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के उम्मदीवार थे जो चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। इस चुनाव में बीएनपी की प्रचंड जीत हुई है। 300 सदस्यों वाली संसद में उसे 209 सीटों पर जीत मिली है जबकि जमात ए इस्लामी ने 68 सीटों पर जीत दर्ज की है। रिपोर्टों के मुताबिक बीएनपी उम्मीदवार गायेश्वर चंद्र रॉय ढाका-3 निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए हैं। बीएनपी के प्रमुख तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। वह रविवार को शपथ ले सकते हैं।

ढाका-3 निर्वाचन क्षेत्र से गायेश्वर

गायेश्वर चंद्र रॉय रॉय बीएनपी के वरिष्ठ नेता हैं। वह बीएनपी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हैं। वह मंत्री भी रह चुके हैं। इस चुनाव में उन्हें 99,163 वोट मिले। रॉय ने जमात ए इस्लामी के मोहम्मद शहीनुर इस्लाम को हराया। शहीनुर को 83,364 मिले।

नीतई रॉय चौधरी

बीएनपी के नीतई रॉय चौधरी ने भी जीत दर्ज की है। वह मागुरा-2 निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए हैं। चौधरी को 1,47,896 वोट मिले। चौधरी ने जमात ए इस्लामी के मुस्तारशिद बिल्लाह को हराया। बिल्लाह को 1,17,018 वोट प्रात्त हुए। चौधरी को बीएनपी में अल्पसंख्यक समुदाय का एक बड़ा नेता माना जाता है।

दीपेन दीवान

बीएनपी से जीत दर्ज करने वाले तीसरे हिंदू उम्मीदवार का नाम दीपेन दीवान है। दीवान अधिवक्ता हैं। दीवान ने रंगामाटी संसदीय सीट से चुनाव जीता है। दीवान को 31, 222 वोट मिले। इन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार पहल चकमा को हराया। चुनाव में चकमा को 21, 544 वोट मिले।

नहीं जीत पाया जमात का हिंदू उम्मीदवार

बांग्लादेश चुनाव में जमात ए इस्लामी ने भी अपना एक हिंदू उम्मीदवार उतारा था लेकिन वह जीत नहीं पाया। जमात ने कृष्णा नंदी को खुलना-1 संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया था। नंदी को बीएनपी के उम्मीदवार ने हराया। नंदी को चुनाव में 70, 346 वोट मिले। जमात ने अल्पसंख्यक समुदाय से कई लोगों को टिकट दिया लेकिन कोई भी विजयी नहीं हुआ। बांग्लादेश चुनाव में अल्पसंख्यक वर्ग के करीब 80 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में हिस्सा लिया और इनमें से 79 ने चुनाव लड़ा। इनमें से 10 महिलाएं हैं।

चुनाव में नहीं थी हसीना का पार्टी अवामी लीग

बीएनपी ने 297 में से 209 सीट जीती हैं, जबकि पाकिस्तान के करीबी मानी जाने वाली दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीट प्राप्त हुई हैं। हसीना की पार्टी अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था। इस चुनाव में 59.44 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव परिणाम बीएनपी के लिए बड़ा उलटफेर वाला रहा। प्रधानमंत्री शेख हसीना की आवामी लीग सरकार के 15 साल के शासनकाल में बीएनपी को लंबे समय से निशाना बनाया गया। आवामी लीग सरकार अगस्त 2024 में देशभर में विद्यार्थियों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद गिर गई थी।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article