दुनिया

चीन की सेना पर छाया कोविड का खतरा, मास्क-पीपीई किट पहनकर गश्त करेंगे चीनी सैनिक

चीन में बढ़ते कोविड संकट के बीच मास्क और पीपीई किट पहनकर चीनी सैनिक युद्धाभ्यास करेंगे। पीएलए का कहना है कि किसी भी कीमत पर युद्धाभ्यास को नहीं रोका जा सकता है।

Image

मास्क और किट पहन कर चीनी सैनिक करेंगे युद्धाभ्यास

KEY HIGHLIGHTS
  • तवांग में भारतीय सेना द्वारा मार खाने के बाद चीन के सैनिकों के मनोबल पर अब कोविड की दोहरी मार
  • पीएलए ने जारी किए अपने सैनिकों के लिए कोविड गाइडलाइंस
  • कोविड के बीच लड़ाई के लिए भी तैयार रहने की दी हिदायत

चीन में कोविड संकट के बीच पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अपने सैनिकों के लिए कड़ी हिदायत जारी कर दी है। इसमें ट्रेनिंग को प्रभावित ना हो देने के लिए पीएलए के सैनिकों को कोविड के प्रति पूरी तरह से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना केसेस को देखते हुए चीन की सेना में चिंता है। हाल ही में जारी पीएलए की कॉमेंट्री में कहा गया है कि सेना की ट्रेनिंग को कोविड की वजह से प्रभावित नहीं किया जा सकता लिहाजा सभी सैनिकों को कोविड को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतना होगा। सभी सैनिकों को मास्क और पीपीई किट का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई है, इसके अलावा क्वॉरेंटाइन के लिए भी नए निर्देश जारी किए गए हैं ताकि देश में फैले कोविड संकट से चीन की सेना को बचाया जा सके।

भले ही कोरोना का खतरा, नहीं रोक सकते युद्धाभ्यास

पीएलए आर्मी ने यह भी कहा है कि मौजूदा वॉर एक्सरसाइज को रोका नहीं जा सकता क्योंकि एलएसी के आसपास चीन पहले ही भारत के हाथों मार खा चुका है जिससे चीन के सैनिकों का मनोबल गिरा हुआ है, ऐसे में कोविड संकट ने चीन की सेना के लिए दोहरी मुश्किल पैदा कर दी है। इस मुश्किल की वजह से चीन के सैनिकों को 22 जनवरी से शुरू होने वाले नए लूनर ईयर की छुट्टियां भी नहीं दी जाएंगी। चीन की सेना ने अब तक अपने उन सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं किया है जो कोविड प्रभावित हैं लेकिन सूत्रों के मुताबिक कोविड का खतरा सेना पर भी तेजी से मंडरा रहा है, जिसके चलते सभी सैनिकों को सख़्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है।

चीनी सेना पर कोविड का असर

2020 में कोविट के चलते चीन की सेना के रिक्रूटमेंट पर काफी बुरा असर पड़ा था साथ ही उसके शिप बिल्डिंग प्लांस भी डिले हो गए थे। पीपल लिबरेशन आर्मी ने निर्देश जारी किए हैं के यूनिट लेवल पर कोविड को देखते हुए हर नियम का पालन किया जाना चाहिए जिसमें टेस्टिंग, क्वॉरेंटाइन और बचाव से जुड़े हुए कई बिंदु हैं । कोविड की पहले वेव में पीएलए आर्मी को एलएसी पर पीपीई किट पहनकर पेट्रोलिंग करते देखा गया था, इस बार भी चीन के सैनिक सरहदों पर पीपीई किट पहनकर नजर आने वाले हैं।

Shivani Sharma
शिवानी शर्माauthor

19 सालों के पत्रकारिता के अपने अनुभव में मैंने राजनीति, सामाजिक सरोकार और रक्षा से जुड़े पहलुओं पर काम किया है। सीमाओं पर देश के वीरों का शौर्य, आत्मनिर्भर होती भारत की सेनाओं का साहस और रक्षा मंत्रालय की हर हलचल के साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध को नज़दीक से देखा, समझा और रिपोर्ट किया है। विषमताओं को पार कर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 19,300 फीट पर दुनिया के सबसे ऊँचे पास पर पहुँचने वाली पहली पत्रकार होने का गौरव प्राप्त किया। Times Now नवभारत पर रक्षा क्षेत्र से जुड़ी ऐसी महत्वपूर्ण खबरें लाना मेरी कोशिश है जो आपको सिर्फ सच बताएं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!