दुनिया

Flight में महिला ने किया हंगामा तो लोगों ने प्लेन में ही कर डाली 'वोटिंग', उसके बाद हुआ ये- Viral Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2023, 04:13 PM IST

Flight Viral Video: सोशल मीडिया पर कोई भी चीज बहुत जल्दी वायरल हो जाती है, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला फ्लाइट में हंगामा कर रही है और पैसेंजर्स उसका विरोध कर रहे हैं।

Image

वीडियो में दिखने वाली महिला और अन्य यात्री के बीच किसी बात पर बहस हुई

Frontier Airlines Flight Viral Video: आजकल फ्लाइट में हंगामे और रार की खबरें आम हो गई हैं, ऐसा ही वाकया हाल ही में सामने आया है न्यू जर्सी से अटलांटा जाने वाली फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट में एक महिला के एक अन्य यात्री के साथ झगड़ा शुरू होने के बाद हवाई यात्रियों ने मामले को अपने हाथों में ले लिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में दिखने वाली महिला और अन्य यात्री के बीच किसी बात पर बहस हुई जिसके बाद फ्लाइट में सवार यात्रियों को इस मामले में दखल देना पड़ा।

बताते हैं कि उनके विरोध का तरीका अलग हटकर था, लोगों ने इस मौके पर लोकतंत्र की राह अपनाई और उस झगड़ालू महिला के खिलाफ वोटिंग का फैसला लिया, फिर क्या था देखते ही देखते और भी पैसेंजर्स इस दिशा में आगे बढ़े और वोटिंग करके झगड़ा कर रही महिला को फ्लाइट से बाहर करने का फैसला लिया।

'अगर महिला को फ्लाइट से उतारना चाहते हैं, तो अपना हाथ उठाएं'

बताते हैं कि सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद छिड़ गया था, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर घटना का वीडियो को शेयर किया गया था इस वीडियो में यात्रियों को अपने हाथों को ऊपर उठाते हुए देखा जा सकता है वीडियो में एक पैसेंजर्स को कहते देखा जा सकता है, 'अगर महिला को फ्लाइट से उतारना चाहते हैं, तो अपना हाथ उठाएं'

वीडियो के कैप्शन में लिखा है-'मुझे पता है कि हम सभी कई वाइल्ड प्लेन वीडियो देख चुके हैं, लेकिन इस आदमी ने अकेले ही पूरी फ्लाइट को एक महिला के खिलाफ वोट करने के लिए मना लिया'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article