Romance Novelist Susan Meachen Comes Back: रोमांटिक नोवेल लिखने वाली महिला लेखिका जिसका नाम सुशान मीशेन (Romance Novelist Susan Meachen) है उसकी मौत 2 साल पहले ही दुनिया की नज़र में हो चुकी थी, फिर अचानक अब करीब 2 साल बाद उसकी वापसी हो गई, लोग इस घटना से हैरान हैं।
आपने कभी ऐसी खबर सुनी है जब किसी लेखक ने अपने मरने की घोषणा कर दी हो और फिर वो दुनिया के सामने फिर से जिंदा हो जाए, जान लें ये दिलचस्प मामला, बताते हैं कि अपनी मौत के करीब 2 साल बाद महिला लेखिका ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वह अपनी किताब लिखने के लिए वापस आई है।
जान लें क्या था ये मामला
सुसान मीशेन (Susan Meachen) नाम की रोमांटिक नोवेल लिखने वाली महिला लेखिका की सितंबर, 2020 में मौत हो गई थी और उस वक्त उसके जानने वालों को फेसबुक के जरिये पता चला कि ऑनलाइन बुलींग के चलते उसने आत्महत्या कर ली, खास बात ये कि ये घोषणा उसकी बेटी ने की थी इसके बाद उसके चाहने वालों ने श्रद्धांजलि भी दी थी।
ऑनलाइन बुलींग के चलते किया था सुसाइड!
फेसबुक के जरिये उसके जानने वालों को पता चला कि ऑनलाइन बुलींग के चलते उसने आत्महत्या कर ली और उसकी बेटी ने सोशल मीडिया पर उनके मरने की खबर शेयर की थी।
फिर से लिखने के लिए वापस आ रही है
लेखिका एक फेसबुक ग्रुप 'द वार्ड' का हिस्सा थी, जो लेखकों का ग्रुप है। उसने उसी कम्युनिटी से ये बात कही कि वो अब एक अच्छी जगह है और फिर से लिखने के लिए वापस आ रही है।
'सिर्फ अपनी किताबों की बिक्री बढ़ाने के लिए मौत का झूठा नाटक'
इस पोस्ट के बाद लोग लेखिका की आलोचना कर रहे हैं, साथ ही इस घटना को लेकर इंटरनेट पर हंगामा मचा हुआ है, लोगों ने कहा कि लेखिका ने सिर्फ अपनी किताबों की बिक्री बढ़ाने के लिए मौत का झूठा नाटक किया है।
