दुनिया

थाईलैंड में भीषण सड़क हादसा, रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन ने बस को मारी जोरदार टक्कर; 8 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Thailand Train Crash: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शनिवार को एक भीषण हादसा हुआ। बैंकॉक की एक रेलवे क्रॉसिंग पर एक मालगाड़ी ने सार्वजनिक बस को जोरदार टक्कर मारी।

Image

थाईलैंड में भीषण सड़क हादसा

Photo : AP

Thailand Train Crash: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शनिवार को एक भीषण हादसा हुआ। बैंकॉक की एक रेलवे क्रॉसिंग पर एक मालगाड़ी ने सार्वजनिक बस को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

20 से ज्यादा लोग हुए घायल

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा दोपहर बाद शहर के मध्य इलाके में एयरपोर्ट रेल लिंक स्टेशन के पास हुआ। बैंकॉक की इमरजेंसी सेवा संस्था एरावन मेडिकल सेंटर के मुताबिक, हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

कब हुआ यह हादसा?

इस हादसे से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि रेलवे क्रॉसिंग पर कई गाड़ियां नजर आईं। इसी दौरान एक मालगाड़ी सामने खड़ी नारंगी रंग की बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार था की बस के साथ आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी रेलवे ट्रैक पर घिसटते हुए चली गईं।

Thailand Train Crash

थाईलैंड में ट्रेन ने बस को मारी जोरदार टक्कर

राहत एवं बचाव कार्य जारी

इस हादसे के तत्काल बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। इस घटना से जुड़ा एक और वीडियो सामने आए, जिसमें राहत एवं बचाव दल के सदस्य आग बुझने के बाद जली हुई बस के अंदर जाकर लोगों की तलाश करते हुए नजर आए। अधिकारियों ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

थाईलैंड में हंतावायरस का संकट

इससे पहले, थाईलैंड की नेशनल कम्युनिकेबल डिजीज कमेटी ने शुक्रवार को हंता वायरस को 'खतरनाक संक्रामक बीमारी' घोषित करने की मंजूरी दे दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नए नियम के तहत अधिकारियों को संदिग्ध मामलों की जानकारी तीन घंटे के अंदर देनी होगी। 12 घंटे के भीतर जांच शुरू करनी होगी और हाई-रिस्क संपर्क में आए लोगों को 42 दिनों तक सख्त क्वारंटीन में रखा जाएगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article