दुनिया

कल तक जिस आतंकवाद का बचाव कर रहे थे बिलावल भूट्टो, उसी ने थाने में घुसकर बरसा दी गोलियां; छलनी हुए पुलिसवाले

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 18, 2022, 06:36 PM IST

पाकिस्तान में पिछले महीने, आतंकवादियों ने एक नियमित पुलिस गश्तटीम पर घात लगाकर हमला किया था। जिसमें वाहन में सवार सभी छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। दादेवाला में हुए हमले की जिम्मेदारी तब पाकिस्तानी तालिबान ने ली है। इसके बाद से समय-समय पर पाकिस्तान में हमले होते रहे हैं।

Image

पाकिस्तान में आतंकी हमला (फोटो- एपी)

पाकिस्तान ने जिन आतंकवादियों को आजतक पाल पोस कर बड़ा किया था, अब वो हीं उस पर गोलियां बरसा रहे हैं। बिलावल भुट्टो कल तक जिस आतंकवाद का पूरी दुनिया के सामने बचाव कर रहे थे, यूएन में एक्सपोज होने के बाद बौखलाए हुए थे, वहीं आतंकवाद अब पाक को ही निशाने बना रहा है। पाकिस्तान में रविवार को हुए एक आतंकी हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।

कहां हुआ हमला

रविवार को पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम में एक पुलिस थाने पर आतंकवादियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में चार पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी मारे गए और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी नवाज खान ने कहा कि आतंकवादियों ने लक्की मरवत जिले में थाने पर हमले के लिए ग्रेनेड और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया था। हमला करने के बाद वो फरार हो गए। पुलिस आतंकियों की तलाश में जुटी है।

इसपर है शक

इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने अभी तक नहीं ली है। लेकिन जिले में पुलिस पर पिछले हमलों का दावा पाकिस्तानी तालिबान ने किया है, जिसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, टीटीपी भी कहा जाता है।

पिछले महीने भी हुआ था हमला

पिछले महीने भी आतंकवादियों ने एक पुलिस गश्त टीम पर घात लगाकर हमला किया था। इसी इलाके में पिछली बार भी आतंकियों ने हमला बोला था। तब लक्की मरवत जिले के डडेवाला इलाके में गश्त में शामिल सभी छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। दादेवाला में हुए हमले की जिम्मेदारी तब पाकिस्तानी तालिबान ने ली थी। इसका संबंध आफगानिस्तान के तालिबानी गुट से है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article