दुनिया

मक्का की ग्रैंड मस्जिद में सनसनीखेज घटना, शख्स ने ऊपरी मंजिल से लगाई छलांग; आत्महत्या का प्रयास

मक्का की ग्रैंड मस्जिद में एक व्यक्ति ने ऊपरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे रोकने के प्रयास में एक सुरक्षा अधिकारी भी घायल हो गया। स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। गृह मंत्रालय के अनुसार दोनों का इलाज जारी है और घटना की जांच चल रही है।

Image

मस्जिद अल-हरम में आत्महत्या का प्रयास (फोटो- Saudi Govt & X)

सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का की ग्रैंड मस्जिद में गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई, जब एक व्यक्ति ने ऊपरी मंज़िल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान उसे रोकने की कोशिश कर रहे एक सुरक्षा अधिकारी भी घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा दल हरकत में

सूचना मिलते ही ग्रैंड मस्जिद की सुरक्षा संभाल रही स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। भीड़ को हटाकर दोनों घायलों को सुरक्षित निकाला गया।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि घायल व्यक्ति और सुरक्षा अधिकारी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका आपातकालीन इलाज चल रहा है। दोनों की हालत पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं।

जांच शुरू, सुरक्षा उपाय कड़े

प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस बीच ग्रैंड मस्जिद परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

संवेदनशील स्थल, प्रशासन सतर्क

ग्रैंड मस्जिद जैसे अत्यंत संवेदनशील और धार्मिक महत्व वाले स्थल पर ऐसी घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article