दुनिया

PoK में लगातार दूसरे दिन हड़ताल, हिंसा में 3 पुलिसकर्मियों सहित 10 लोगों की मौत, 50 घायल

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, संघीय सरकार ने जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच जेकेजेएसी को एक बार फिर बातचीत का प्रस्ताव दिया है। इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झडंप में तीन पुलिसकर्मियों की जान चली गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए।

Image

PoK में लगातार दूसरे दिन हड़ताल। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

PoK protest: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हड़ताल लगातार दूसरे दिन जारी रही और इस दौरान हुई हिंसा में कम से कम तीन पुलिसकर्मियों सहित 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। ‘जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी’ (जेकेजेएसी) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर इस हड़ताल का आह्वान किया था। हड़ताल के दौरान विरोधी समूहों ने एक साथ प्रदर्शन किए और एक-दूसरे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।

तीन पुलिसकर्मियों की जान गई

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, संघीय सरकार ने जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच जेकेजेएसी को एक बार फिर बातचीत का प्रस्ताव दिया है। इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झडंप में तीन पुलिसकर्मियों की जान चली गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। यह स्पष्ट नहीं है कि सभी घायल पुलिसकर्मी थे या उनमें कुछ नागरिक भी शामिल हैं।

सड़कों से सार्वजनिक वाहन नदारद रहे

संघीय मंत्री तारिक फजल चौधरी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि जेकेजेएसी की अधिंकाश मांगें पहले ही स्वीकार कर ली गई हैं। ‘जियो न्यूज’ ने खबर में बताया कि मुजफ्फराबाद में दुकानें, होटल और वाणिज्यिक केंद्र बंद रहे, जबकि सड़कों से सार्वजनिक वाहन नदारद रहे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article