दुनिया

साउथ कोरिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में लगी भीषण आग, अब तक 4 लोगों की मौत, 1500 से अधिक लोगों को किया गया रेस्क्यू

South Korea Wildfires: दक्षिण कोरिया के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में तेज हवाओं से भड़की जंगल की आग में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, करीब 1500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आपदा अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आग शुक्रवार को सियोल से लगभग 250 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में स्थित सांचोंग काउंटी में लगी और अन्य हिस्सों में फैल गई।

Image

दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में लगी भीषण आग

Photo : ANI

South Korea Wildfires: दक्षिण कोरिया के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में तेज हवाओं से भड़की जंगल की आग में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, करीब 1500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आपदा अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आग शुक्रवार को सियोल से लगभग 250 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में स्थित सांचोंग काउंटी में लगी और अन्य हिस्सों में फैल गई। घायल हुए 6 लोगों में से पांच को गंभीर चोटें आईं हैं। केंद्रीय आपदा एवं सुरक्षा प्रतिवाद मुख्यालय के अनुसार, सभी पीड़ित सांचोंग में पाए गए। आपदा नियंत्रण टॉवर के उप प्रमुख ली हान-क्यूंग ने अग्निशमन अधिकारियों को जंगल की आग पर तुरंत काबू पाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाने का निर्देश दिया।

शुष्क मौसम के कारण जंगल में लगी आग

आपदा प्रतिक्रिया बैठक में ली ने कहा कि शुष्क मौसम के कारण जंगल की आग तेजी से व्यापक क्षेत्रों में फैल रही है, जिससे लोगों की जान को खतरा है। उन्होंने आग बुझाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया। आग बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मी संघर्ष कर रहे हैं, आग बुझाने के लिए करीब 30 हेलीकॉप्टर जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि रविवार सुबह तक सांचियोंग में आग पर करीब 30 प्रतिशत काबू पा लिया गया था। अब तक कुल 3286.11 हेक्टेयर भूमि जल चुकी है, जिसमें उत्तरी ग्योंगसांग प्रांत के यूइसोंग और सांचियोंग में क्रमशः 1000 हेक्टेयर से अधिक भूमि नष्ट हो गई है। आग पर काबू पाने के लिए अधिकारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों के चलते करीब 1500 निवासियों को अस्थायी आश्रयों में पहुंचाया गया है। सुबह 8 बजे तक, अग्निशमन कर्मी दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के चार क्षेत्रों में जंगल की आग बुझाने का काम कर रहे थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article