दुनिया

अमेरिका में फिर गोलीबारी: अब मेक्सिको में गोली मारकर तीन लोगों की हत्या, मुठभेड़ में हमलावर भी ढेर

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 16, 2023, 07:32 AM IST

Shooting in New Mexico: पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, घटना में तीन लोगों की मौत हो गई तो छह लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में दो पुलिसकर्मी हैं। जवाबी कार्रवाई में हमलावर को भी मार गिराया गया है।

Image

मैक्सिको में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

Photo : AP

Shooting in New Mexico: संयुक्त राज्य अमेरिका में सरेआम गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, इस बार मेक्सिकों में गोली मारकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इसके अलावा इस घटना में छह लोग घायल भी हुए हैं।

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, न्यू मेक्सिको के फार्मिंग्टन में सोमवार सुबह हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में हमलावर को भी मार गिराया गया है।

घायलों में दो पुलिसकर्मी भी

मेक्सिकन पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में बताया, इस घटना में उसके दो अधिकारियों को भी गोली लगी है। इसमें एक स्थानीय पुलिस और एक न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस का कर्मी शामिल था। दोनों अधिकारियों को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया, मुठभेड़ में 18 वर्षीय हमलावर को मार गिराया गया है।

मई में इस तरह की तीसरी घटना

अमेरिका में इस तरह की घटनाओं का बड़ा कारण यहां का गन कल्चर है। बंदूक रखने का प्रावधान अमेरिका में संविधान में शामिल है, जो अब बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। बता दें, मई महीने में अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले फ्लोरिडा और लास वेगास में इसी तरह की घटनाएं हुई थीं।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article